राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Maharashtra Politics News : किरीट सोमैया ने मौलाना नोमानी पर लगाया हेट स्पीच का आरोप, कहा – ‘भाजपा समर्थकों के बहिष्कार की कर रहे अपील…’

by | Nov 16, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Maharashtra Politics News : बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को एक चिट्ठी लिखकर मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सोमैया ने मौलाना पर हेट स्पीच देने और मुसलमानों को बीजेपी समर्थकों का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मौलाना वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। सोमैया ने अपनी शिकायत में निर्वाचन आयोग को मौलाना के एक वायरल वीडियो का लिंक भी भेजा है। 

किरीट सोमैया ने अपनी शिकायत में कहा, “मौलाना नोमानी ने अपने भाषण में बीजेपी का समर्थन करने वाले मुसलमानों का बहिष्कार करने की अपील की है। यह भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैं निर्वाचन आयोग से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करता हूं।” 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मौलाना नोमानी यह कहते सुने जा रहे हैं, “अगर आपके इलाके में कोई जालिम का साथ दे तो उसका बहिष्कार कीजिए। मुझे मालूम है कि लोकसभा चुनाव में आपके कुछ लोगों ने बीजेपी का साथ दिया था। ऐसे लोगों का हुक्का-पानी बंद होना चाहिए। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।” 

बीजेपी के आरोपों पर अपनी सफाई देते हुए मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी ने इन आरोपों को झूठ और फरेब बताया। उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। 

मौलाना ने कहा, “मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। हमने बहुत से उम्मीदवारों से मुलाकात की है और उनसे कुछ तहरीरी संकल्प लिए हैं। इसके आधार पर एक लिस्ट बनाई गई थी। इसे वोट जिहाद का नाम देना और इसे हिंदुओं के खिलाफ साजिश बताना सरासर गलत है।” 

मौलाना ने अपने बचाव में यह भी कहा, “मैंने एक यूट्यूब चैनल के इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा कि यह कैसा वोट जिहाद है, जिसके सिपेहसलार शरद पवार, उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी और नाना पटोले हैं। मुझे उम्मीद है कि यह गलतफहमी जल्द ही दूर हो जाएगी।” 

मौलाना नोमानी के बयान और बीजेपी नेता किरीट सोमैया की शिकायत ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। एक तरफ बीजेपी इसे धार्मिक ध्रुवीकरण और हेट स्पीच करार दे रही है, तो दूसरी तरफ मौलाना ने इसे बीजेपी का झूठा आरोप बताया है। अब देखना यह है कि निर्वाचन आयोग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

ये भी पढ़ें : Census in India : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नई जनगणना प्रणाली के साथ जनगणना की शुरू तैयारियां

ये भी देखें : Odisha में नहीं ‘Dana’ ने West Bengal में मचाई तबाही, Mamata सरकार पर BJP का हमला? Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर