राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Hapur News : हापुड़ जिले में सूटकेस में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला

by | Nov 17, 2024 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला का शव सूटकेस के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक महिला की हत्या कर शव को दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH 9) के किनारे फेंका गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम कराया। अब पुलिस मृतक महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर नगर कोतवाली के सर्विस रोड के किनारे एक लाल रंग का सूटकेस पड़ा है, जिसके अंदर एक महिला का शव मौजूद है। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सूटकेस के अंदर एक 25 से 30 साल की महिला का शव पड़ा हुआ था। शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को फॉरेंसिक यूनिट की मदद से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि “महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच हो सकती है। शरीर पर चोटों के निशान हैं, लेकिन मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। हम मृतका की शिनाख्त करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्दी ही इस घटना का खुलासा करेंगे।”

पुलिस के अनुसार (Hapur News ) महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस संबंध में सभी थानेदारों को अलर्ट किया गया है और आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया है और जल्द ही आरोपी का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें : Census in India : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नई जनगणना प्रणाली के साथ जनगणना की शुरू तैयारियां

ये भी देखें : Odisha में नहीं ‘Dana’ ने West Bengal में मचाई तबाही, Mamata सरकार पर BJP का हमला? Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर