राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Pollution News : सुप्रीम कोर्ट ने ‘GRAP-3’ लागू करने में देरी पर लगाई फटकार, कहा- दिल्ली सरकार क्या कर रही थी?

by | Nov 18, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Pollution News : राजधानी में प्रदूषण स्तर दिन पे दिन बढ़ता जा रहा है। जो की दिल्ली वासियों के लिए चिंता विषय बन गया है। आपको बता दें कि सोमवार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने देश की राजधानी और इसके आस-पास के इलाकों के अधिकारियों को फटकार लगाई है।

बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के उपायों पर सुनवाई हुई। जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने मामले को सुना और अधिकारियों को GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के तहत प्रदूषण नियंत्रण उपायों को लागू करने में देरी के लिए कड़ी फटकार लगाई। 

सुनवाई के दौरान जस्टिस ओका ने पूछा, “GRAP को लागू करने में तीन दिन की देरी क्यों हुई? आप ऐसे गंभीर मामलों में इस तरह का जोखिम कैसे उठा सकते हैं? दिल्ली सरकार इस दौरान क्या कर रही थी?” सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों से जवाब मांगते हुए कहा कि प्रदूषण के मुद्दे पर त्वरित और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को यह निर्देश देने का प्रस्ताव रखा कि अदालत की अनुमति के बिना GRAP चरण 4 से नीचे न जाया जाए, भले ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से कम हो जाए। इसके जवाब में दिल्ली सरकार ने अदालत को सूचित किया कि GRAP-4 आज (सोमवार) से लागू कर दिया गया है। 

दिल्ली सरकार द्वारा GRAP-4 लागू करने की जानकारी देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल मामले को खारिज कर दिया। हालांकि, अदालत ने कहा कि वह आज शाम को बोर्ड की बैठक के बाद इस मामले पर पुनर्विचार करेगी। 

राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी कड़े कदम उठाने की बात कही थी। अदालत ने अधिकारियों को आगाह किया कि प्रदूषण नियंत्रण के उपायों में देरी से आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

ये भी पढ़ें : Kailash Gahlot News : कैलाश गहलोत ने कल किया था मंत्री पद को बाय-बाय, आज BJP हो सकते है शामिल

ये भी देखें : वोट जिहाद को लेकर बुरे फंसे Maulana Sajjad Nomani, BJP ने Election Commission से की शिकायत

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर