Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना फतेहपुर क्षेत्र स्थित गांव गंदेवड़ा में एक शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां एक युवक ने अपनी कार का सनरूफ खोलकर आतिशबाजी करना शुरू कर दिया, जो बेहद खतरनाक साबित हुआ। आतिशबाजी के दौरान निकली चिंगारी कार के अंदर जा गिरी, जिससे कार में आग लग गई।
अचानक कार के भीतर बैक टू बैक पटाखे जलने लगे और भीषण आग लग गई, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा इस हद तक बढ़ सकता था कि आग पूरी तरह से कार को नष्ट कर देती। हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और शादी समारोह में आए मेहमानों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
आग के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। जिस कारण फायर ब्रिगेड को बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी, क्योंकि लोगों ने खुद ही आग बुझा ली।
Saharanpur की तरह एक घटना चंडीगढ़ से आई थी सामने
इसी तरह की एक घटना इस साल दिवाली के समय चंडीगढ़ से सामने आई थी, जब एक शख्स सड़क पर दौड़ती कार से आतिशबाजी कर रहा था। उस व्यक्ति ने कार के सनरूफ से रॉकेट चला रहे थे, और न तो उसे अपनी सुरक्षा की परवाह थी, न ही दूसरों की। यह वीडियो वायरल हुआ था और बाद में उस शख्स पर कार्रवाई की गई थी।
ये भी पढ़ें : 27 Nov Ka Panchang : पंचांग से आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
ये भी देखेंं : Milkipur Seat पर By-Election को लेकर High Court से BJP को बड़ा झटका, याचिका की खारिज


