राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sambhal Violence : संभल हिंसा पर अखिलेश यादव का बड़ा एलान, खुद जाएंगे संभल, कहा- ‘सपा के प्रतिनिधिमंडल को जानबूझकर…’

by | Nov 27, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Sambhal Violence : उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा ने पूरे शहर को दहला दिया। इस हिंसा में चार लोगों की जान चली गई और दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। दंगाइयों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिससे शहर में अराजकता का माहौल बन गया। अब इस हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं संभल जाएंगे, ताकि पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी मदद कर सकें और स्थिति का जायजा ले सकें।

अखिलेश यादव ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य केवल हिंसा में पीड़ित हुए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान की दिशा में काम करना था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने न सिर्फ सपा के प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोका, बल्कि इलाके में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दीं, जिससे लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा, “अब हमारा प्रतिनिधिमंडल तो जाएगा ही, लेकिन मैं स्वयं भी संभल जाऊंगा।” उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करना है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन पीड़ितों के साथ अन्याय कर रहा है और पुलिस द्वारा धमकी दी जा रही है।

समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल संभल जाने वाला था। (Sambhal Violence) बता दें कि इस प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य वहां की परिस्थितियों का जायजा लेना और अखिलेश यादव को स्थिति से अवगत कराना था। हालांकि, अंतिम समय में प्रशासन ने इस यात्रा को स्थगित करवा दिया। माता प्रसाद पांडेय ने बताया कि उन्होंने डीजीपी से फोन पर बात की थी, जिसके बाद उन्हें 2-3 दिन तक संभल न जाने का निवेदन किया गया। इसी कारण सपा का प्रतिनिधिमंडल अभी संभल नहीं जा सका है।

सपा प्रमुख ने इस मुद्दे को लेकर प्रशासन की आलोचना की और कहा कि सरकार जानबूझकर सपा की राहत कार्यों को रोके हुए है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस पीड़ितों को उनके अधिकार से वंचित कर रहे हैं, जो किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है। अखिलेश यादव ने कहा कि वह जल्द ही संभल जाएंगे और वहां की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे।

ये भी पढ़ें : 27 Nov Ka Panchang : पंचांग से आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

ये भी देखेंं : Milkipur Seat पर By-Election को लेकर High Court से BJP को बड़ा झटका, याचिका की खारिज

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर