राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Supreme Court on Sambhal Case : संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुरू सुनवाई, CJI ने कहा – ‘मस्जिद कमिटी को अपने कानूनी विकल्पों…’

by | Nov 29, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Supreme Court on Sambhal Case : संभल के जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई शुरू हो गई है। इस मामले में मुस्लिम पक्ष ने याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू की।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) संजीव खन्ना ने कहा कि उन्होंने आदेश को देखा है और फिलहाल इस केस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। सीजेआई ने कहा, “मस्जिद कमिटी को अपने कानूनी विकल्पों का उपयोग करने का पूरा मौका मिलना चाहिए। यह जिला कोर्ट हो या हाई कोर्ट, यह उस पर निर्भर करेगा।”

इसके अलावा, सीजेआई ने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले को अपने पास लंबित रखेगा और कहा कि अदालत चाहती है कि इस विवाद के कारण शांति बनी रहे। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जिला कोर्ट को इस मामले में मध्यस्थता (मेडिएशन) पर विचार करने का अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट का यह रुख शांति की बहाली और विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से हल करने के पक्ष में है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले में कोई भी निर्णय लेने से पहले मस्जिद कमिटी को पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी ताकि वह अपने कानूनी अधिकारों का प्रयोग कर सके।

ये भी पढ़ें : Sambhal Violence : जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के विवाद पर आज होगी पहली सुनवाई, हाई अलर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था

ये भी देखें : Ajmer Dargah दाखिल याचिका पर बोले Dargah प्रमुख Syed Ali Khan, “यहां की शांति भंग नहीं होनी चाहिए”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर