Varanasi News : वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात एक भयंकर आग की घटना घटी। आपको बता दें कि जिसमें लगभग 200 मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। यह घटना रेलवे कर्मचारी के वाहन पार्किंग स्थल पर हुई, जहां पर रेलवे कर्मचारी अपनी मोटरसाइकिलें खड़ी करते हैं। आग के इस हादसे को वक्त रहते फायर ब्रिगेड और जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम ने काबू कर लिया, नहीं तो स्थिति और भी विकट हो सकती थी।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
बता दें कि घटना प्लेटफार्म नंबर-1 के पास स्थित जीआरपी के पीछे बने मोटरसाइकिल स्टैंड में हुई, जो रेलवे कर्मचारियों के लिए वाहन पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस हादसे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे एक शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसे ठीक करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी आए थे। हालांकि, कुछ घंटे बाद फिर से शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।
पेट्रोल से भरी हुई मोटरसाइकिलों में चिंगारी लगने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना में रेलवे पुलिस ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए कई अन्य मोटरसाइकिलों को जलने से बचा लिया।
आग बुझाने की कोशिश
अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। (Varanasi News) रेलवे कर्मचारियों और पुलिस टीम की तत्परता से अन्य वाहनों को जलने से बचाया गया। हालांकि, आग के कारण रेलवे के लिए खुद का फायर सेक्शन न होने की कमी भी साफ नजर आई, जिससे रेलवे अधिकारियों ने इसे अपनी गलती के रूप में देखा।
बिजली विभाग की भी हुई लापरवाही
स्थानीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के क्षेत्राधिकारी, कुंवर प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट था, जिसके कारण लगभग 200 मोटरसाइकिलें जल गईं। उन्होंने कहा कि आग लगने की पूरी घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही इसकी सही वजह का पता लगाया जाएगा।
इस घटना ने यह सवाल उठाया है कि रेलवे स्टेशनों पर वाहन पार्किंग के स्थानों पर सुरक्षा उपायों को लेकर कितना ध्यान दिया जा रहा है। अगर रेलवे के पास खुद का फायर विभाग होता, तो शायद इस घटना से बचा जा सकता था।
ये भी पढ़ें : Sambhal News : संभल दौरे पर नहीं जा पाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, डीएम ने फोन कर रोका
ये भी देखें : CM Yogi News: योगी ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में दिया जोरदार भाषण | Dainik Hint |


