Shravasti Road Accident News : श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाइवे 730 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। आपको बता दें कि तेज रफ्तार जायलो कार और यात्रियों से भरी टेंपू के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खड्ड में गिर गए। इस भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा इकौना थाना क्षेत्र के मोहनीपुर के पास हुआ, जहां जायलो कार और टेंपू की टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहन खड्ड में गिरकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। टेंपू और जायलो कार के परखच्चे उड़ गए, और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस दल मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बाहर निकाले गए लोगों में से पांच की मौत हो चुकी थी, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल थे।
सभी घायलों को सीएचसी इकौना में कराया भर्ती
घायलों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए चार एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। (Shravasti Road Accident News) सभी घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मरने वालों में कुछ लोग श्रावस्ती जिले के तो कुछ बस्ती जिले के निवासी थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया। हादसे के कारण क्षेत्र में भारी दुख का माहौल है, और लोग इस दुर्घटना की घटना को लेकर शोकाकुल हैं।
ये भी पढ़ें : Sambhal News : संभल दौरे पर नहीं जा पाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, डीएम ने फोन कर रोका
ये भी देखें : CM Yogi News: योगी ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में दिया जोरदार भाषण | Dainik Hint |


