राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : यूपी के बरेली समेत इन जिलों में परिवहन निगम का रोजगार मेला, आवेदकों को मिलेगा ये लाभ

by | Dec 3, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली में परिवहन निगम ने चालकों की कमी को दूर करने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया। यह मेला बरेली रीजन के पीलीभीत, बदायूं, बरेली और रुहेलखंड डिपो में चालकों की कमी को पूरा करने के लिए आयोजित किया गया। सोमवार को शुरू हुए इस दो दिवसीय मेले में बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडलों के विभिन्न जिलों से कुल 134 आवेदक पहुंचे। 

इस रोजगार मेले में मुख्य रूप से ट्रक और प्राइवेट बस चालकों ने हिस्सा लिया। सभी आवेदक दो साल पुराने हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के साथ पहुंचे थे। इन आवेदकों में आठवीं पास होने की न्यूनतम योग्यता के साथ कई ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट भी शामिल थे। आवेदकों का सत्यापन और ड्राइविंग टेस्ट किया गया। सफल आवेदकों को कानपुर या लोधीनगर में एक सप्ताह की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। 

बरेली रीजन के डिपो में लंबे समय से चालकों की कमी महसूस की जा रही थी। करीब 200 चालकों की कमी को दूर करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) दीपक चौधरी और सेवा प्रबंधक धनजीराम की देखरेख में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। पहले दिन 134 आवेदक पहुंचे, और उनका साक्षात्कार लिया गया। 

मेले में पंजीकरण के बाद आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। (UP News) जिन आवेदकों का सत्यापन पूरा हो गया, उनका ड्राइविंग टेस्ट हुआ। इसके बाद मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन के उपरांत सफल आवेदकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। 

1. आवेदक आठवीं पास होना चाहिए। 

2. दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। 

3. उम्र 26 साल 6 महीने से लेकर 45 साल तक होनी चाहिए। 

4. आवेदक की लंबाई कम से कम 5 फीट 3 इंच हो। 

5. आधार कार्ड और पैन कार्ड अनिवार्य हैं। 

  • प्रति किमी 1.89 रुपये मानदेय। 
  • 22 दिन की ड्यूटी में 5000 किमी पर 3000 रुपये का प्रोत्साहन भत्ता। 
  • 7.5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा। 
  • पीएफ, यात्रा पास और नाइट भत्ता। 

आरएम दीपक चौधरी ने कहा, “दो दिवसीय रोजगार मेले के जरिए संविदा बस चालकों की भर्ती की जा रही है। (UP News) पहले दिन 134 आवेदक पहुंचे और उनका पंजीकरण कराया गया। कई का ड्राइविंग टेस्ट भी लिया गया। मंगलवार को भी रोजगार मेला जारी रहेगा।” 

ये भी पढ़ें : Sambhal Violence : संभल हिंसा पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा पर साधा निशाना, कहा – ‘खोदोगे तो देश का सौहार्द…’

ये भी देखें : Bangladesh में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर भड़के Sarda Pithadhishwar, “हिंदुओं पर अत्याचार…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर