AAP Candidates Second List : दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार, 9 दिसंबर को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 20 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सत्तारूढ़ आप ने विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि दिल्ली में फरवरी में चुनाव हो सकते हैं।
पहली सूची में 11 उम्मीदवारों को दिया मौका
आप ने नवंबर में अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 11 उम्मीदवार शामिल थे। इनमें छह ऐसे नेता हैं, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस या भाजपा से अलग होकर आप का दामन थामा था। इसके अलावा, तीन निवर्तमान विधायकों और तीन पूर्व प्रत्याशियों को भी मौका दिया गया, जो पिछले चुनाव हार गए थे। पार्टी ने इन पर भरोसा जताते हुए फिर से टिकट दिया है।
दूसरी सूची के उम्मीदवारों के नाम
1. नरेला – दिनेश भारद्वाज
2. तिमारपुर – सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
3. आदर्श नगर – मुकेश गोयल
4. मुंडका – जसबीर कराला
5. मंगोलपुरी – राकेश जाटव धर्मरक्षक
6. रोहिणी – प्रदीप मित्तल
7. चांदनी चौक – पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)
8. पटेल नगर – प्रवेश रतन
9. मादीपुर – राखी बिडलान
10. जनकपुरी – प्रवीण कुमार
11. बिजवासन – सुरेंद्र भारद्वाज
12. पालम – जोगिंदर सोलंकी
13. जंगपुरा – मनीष सिसौदिया
14. देवली – प्रेम कुमार चौहान
15. त्रिलोकपुरी – अंजना पारचा
16. पटपड़गंज – अवध ओझा
17. कृष्णा नगर – विकास बग्गा
18. गांधी नगर – नवीन चौधरी (दीपू)
19. शाहदरा – पद्मश्री जितेंदर सिंह शंटी
20. मुस्तफाबाद – आदिल अहमद खान
दूसरे दलों के नेताओं पर भरोसा
आप ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए नेताओं अनिल झा, बीबी त्यागी, वीर सिंह धींगान, ब्रह्म सिंह तंवर, जुबैर चौधरी और सोमेश शौकीन पर भी विश्वास जताया है। पार्टी ने अपने पुराने नेताओं की बजाय इन नए चेहरों को टिकट देने का निर्णय लिया है।
पहली सूची के उम्मीदवारों के नाम
1. छतरपुर – ब्रह्म सिंह तंवर
2. किराड़ी – अनिल झा
3. विश्वास नगर – दीपक सिंघला
4. रोहतास नगर – सरिता सिंह
5. लक्ष्मी नगर – बीबी त्यागी
6. बदरपुर – राम सिंह
7. सीलमपुर – जुबैर चौधरी
8. सीमापुरी – वीर सिंह धींगान
9. घोंडा – गौरव शर्मा
10. करावल नगर – मनोज त्यागी
11. मटियाला – सोमेश शौकीन
पिछले चुनावों में आप का प्रदर्शन
आप ने 2015 में 67 सीटें जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। हालांकि, 2020 के चुनावों में सीटें कुछ कम होकर 62 रह गईं, लेकिन पार्टी ने बहुमत के साथ सरकार बनाई। आगामी चुनावों में भी पार्टी अपने पिछले प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए प्रयासरत है।
ये भी देखें : Sarwan Singh Pandher का बड़ा बयान, “किसी भी तरह की कुर्बानी को तैयार हैं”


