राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Noida Traffic Advisory News : नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन जारी, जानिए कौन-कौन से रूट होंगे प्रभावित

by | Dec 10, 2024 | अपना यूपी, गौतमबुद्धनगर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Noida Traffic Advisory News : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में आयोजित हो रहे ‘BAUMA CONEXPO INDIA 2024’ के चलते पुलिस ने 10 दिसंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 तक ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई है। आपको बता दें कि इस दौरान कुल 14 रूट्स को डायवर्ट किया गया है। नोएडा पुलिस ने इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

एडवाइजरी में बताया गया है कि इमरजेंसी वाहनों को डायवर्जन के दौरान भी प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें निर्बाध रूप से पास कराया जाएगा। 

  • चिल्ला रेड लाइट 

   चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 की ओर डायवर्ट होगा। यह ट्रैफिक बीएससी मार्ग होकर गंतव्य की ओर जाएगा। 

  • डीएनडी एक्सप्रेस-वे 

   डीएनडी एक्सप्रेस-वे से ग्रेटर नोएडा जाने वाला ट्रैफिक रजनीगंधा चौक सेक्टर 16 की ओर डायवर्ट होगा। यह ट्रैफिक एमपी-01 और डीएससी मार्ग से गंतव्य को पहुंचेगा। 

  • कालिंदी बॉर्डर 

   कालिंदी बॉर्डर से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह ट्रैफिक एमपी-03 और डीएससी मार्ग से गंतव्य की ओर जाएगा। 

  • सेक्टर 37 से ग्रेटर नोएडा

   सेक्टर 37 से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर 44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। 

  • आगरा से नोएडा 

   आगरा से नोएडा आने वाला ट्रैफिक जेवर टोल के बाद कस्बा जेवर से होकर साबौता अंडरपास से खुर्जा बाईपास और जहांगीरपुर के रास्ते गंतव्य पर पहुंचेगा। 

  • परी चौक 

   परी चौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा जाने वाला ट्रैफिक सूरजपुर के रास्ते ग्रेटर नोएडा वेस्ट होकर गंतव्य पर जाएगा। 

  • सूरजपुर से परी चौक 

   सूरजपुर से परी चौक जाने वाला ट्रैफिक एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड की ओर डायवर्ट होगा। 

  • एलजी गोलचक्कर से नोएडा 

   एलजी गोलचक्कर से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होकर नोएडा जाने वाला ट्रैफिक यू-टर्न लेकर सूरजपुर और फेस-2 एनएसईजेड के रास्ते गंतव्य पर जाएगा। 

  • पी-3 गोलचक्कर 

   पी-3 गोलचक्कर से परी चौक होकर सूरजपुर या ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाला ट्रैफिक स्वर्ण नगरी गोलचक्कर की ओर डायवर्ट होगा। 

  • हिंडन कट 

    आगरा से नोएडा आने वाला ट्रैफिक हिंडन कट से सेक्टर 151 की ओर डबल सर्विस रोड के रास्ते गंतव्य पर जाएगा। 

  • चरखा गोलचक्कर 

    ग्रेटर नोएडा से नोएडा जाने वाला ट्रैफिक चरखा गोलचक्कर से सेक्टर 1924 और महामाया फ्लाईओवर होकर गंतव्य पर जाएगा। 

  • जीआईपी फ्लाईओवर

    फिल्मसिटी फ्लाईओवर होकर डीएनडी जाने वाला ट्रैफिक यू-टर्न लेकर डीएससी मार्ग और एलीवेटेड रोड के रास्ते जाएगा। 

  • रजनीगंधा चौक 

    रजनीगंधा से डीएनडी फ्लाईओवर होकर दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक डीएससी मार्ग के जरिए न्यू अशोक नगर बॉर्डर की ओर डायवर्ट होगा। 

  • गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 

    गोलचक्कर चौक से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक डीएससी मार्ग से होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर की ओर जाएगा। 

एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि ट्रैफिक संचालन सामान्य रूप से किया जाएगा, लेकिन आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा। इमरजेंसी सेवाओं को किसी भी स्थिति में अवरोधित नहीं किया जाएगा। 

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इस दौरान यात्रा करने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे डायवर्ट किए गए रूट्स का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए पहले से योजना बनाकर यात्रा करें।

ये भी पढ़ें : UP News : BJP ने आदित्य ठाकरे के बीजेपी ‘B टीम’ वाले बयान को लेकर किया पलटवार, कहा – ‘इंडिया’ ब्लॉक की स्थिति…’

ये भी देखें : Sarwan Singh Pandher का बड़ा बयान, “किसी भी तरह की कुर्बानी को तैयार हैं”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर