राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jaunpur News: आखिर कौन हैं निकिता सिंघानिया ? क्यों अतुल ने 24 पन्नों के नोट पर किया जिक्र, जानिए पूरा मामला

by | Dec 11, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Jaunpur News : बेंगलुरु में जॉब कर रहे अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता और ससुरालवालों के कथित मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले उन्होंने 24 पन्नों का एक आखिरी नोट लिखा और डेढ़ घंटे की एक वीडियो भी बनाई। इस नोट में उन्होंने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया, निकिता के रिश्तेदार अनुराग सिंघानिया और जौनपुर की प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

यह मामला अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है। सोशल मीडिया पर भी यह घटना लोगों के बीच गहराई से बहस का मुद्दा बनी हुई है। इसी के चलते अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। 

निकिता सिंघानिया और अतुल सुभाष की पहली मुलाकात 2019 में एक मैरिज वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। दोनों ने 2021 में शादी कर ली। हालांकि, शादी के बाद उनके रिश्ते में विवाद शुरू हो गया, जिसकी परिणति अतुल की आत्महत्या के रूप में हुई। 

निकिता फिलहाल दिल्ली में रहती हैं और एसेंचर कंपनी में काम करती हैं। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के खोवा मंडी में रहता है। उनकी मां निशा सिंघानिया एक गृहिणी हैं, जबकि उनके भाई के पास कपड़ों की दुकान है। 

अतुल सुभाष ने अपने आखिरी नोट और वीडियो में पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और निकिता के रिश्तेदार अनुराग सिंघानिया पर मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। साथ ही, जौनपुर (Jaunpur News ) की प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिश पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

अतुल द्वारा छोड़े गए सबूतों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

ये भी पढ़ें : CM Yogi : गोरखपुर का आज दौरा करेंगे सीएम योगी, भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने का दिया निर्देश

ये भी देखें : India Alliance में पड़ रही रार! Congress के प्रदर्शन से TMC और सपा रहे दूर


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर