राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Allu Arjun Arrest : संध्या थिएटर भगदड़ मामले में हिरासत में अल्लू अर्जुन, जानिए पूरा मामला

by | Dec 13, 2024 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Allu Arjun Arrest : हैदराबाद संध्या थिएटर भगदड़ मामले की एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि पुष्पा -2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मामले में कार्रवाई की वजह से पुष्पा को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : ठंड ने पूरी तरह से यूपी में दे दी है दस्तक, शीतलहर को लेकर IMD ने किया अलर्ट जारी

ये भी देखें : Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर कटाक्ष, “Congress-India Alliance में पूरी तरह विश्वास खो चुकी है”

मिली जानकारी के अनुसार साउथ सुपरस्टार और फिल्म ‘पुष्पा 2’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। यह घटना 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान घटी थी, जब थिएटर में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में एक 35 साल की महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

‘पुष्पा 2’ और खुद अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि लोग उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर पहुंचे थे। उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी भीड़ उमड़ेगी। हालांकि, फिल्म के प्रचार के दौरान बेतहाशा भीड़ जुटने से यह दुखद घटना घटित हो गई।

हादसे के बाद से अल्लू अर्जुन लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख जताया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और इलाज का वादा किया था। इसके अलावा, अल्लू अर्जुन ने परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था।

इस हादसे में एक 35 साल की महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। बता दें कि इलाज के लिए विद्या नगर के दुर्गा भाई देशमुख अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां डॉ ने महिला को मृत घोषित घोषित कर दिया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर