Atul Subhash Case CCTV : अतुल सुभाष के सुसाइड मामले में पत्नी निकिता सिंघानिया सहित चारों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। बेंगलुरु पुलिस जब निकिता के मायके पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। पुलिस ने वहां एक नोटिस चस्पा किया और सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें निकिता की मां और भाई जौनपुर के एक होटल में दिखाई दे रहे हैं। होटल में निकिता की मां ने बस पानी पिया और थोड़ी देर रुककर बेटे के साथ वहां से कहीं चली गईं।
होटल मालिक का कहना है कि जब निकिता की मां निशा सिंघानिया वहां आईं तो उन्हें उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वह काफी घबराई हुई थीं और उन्होंने कहा कि वे बहुत परेशान हैं और अस्पताल जा रहे हैं। इसके बाद होटल मालिक ने उन्हें पानी पिलाया और थोड़ी देर बाद उनका बेटा आया। फिर दोनों बाइक पर बैठकर कहीं चले गए, लेकिन होटल मालिक को यह नहीं पता कि वे कहां गए।
‘हमारे ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं’ – मां निशा और भाई अनुराग
बेंगलुरु पुलिस से पहले स्थानीय पुलिस भी बुधवार को निकिता के घर पहुंची थी, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। उनसे कुछ समय पहले ही कुछ लोग घर से बाहर निकलते हुए देखे गए थे। इसके बाद वे होटल गए। होटल मालिक ने बताया कि उन्हें इन लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वे काफी परेशान दिख रहे थे। इसलिए उन्होंने उनसे परेशानी का कारण पूछा और पानी दिया, फिर वे वहां से चले गए।
मंगलवार को जब कुछ मीडियाकर्मी निकिता के घर पहुंचे, तो उसकी मां निशा और भाई अनुराग छत पर खड़े दिखाई दिए। उन्होंने कहा था, “हम यहां कुछ नहीं बताएंगे, जो भी बात होगी, वो कोर्ट में ही होगी। हमारे ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। हम इन आरोपों का जवाब कोर्ट में ही देंगे।” निकिता के वकील ने भी कहा, “मैं अपने क्लाइंट की कोई जानकारी नहीं दे सकता।”
जल्द हिरासत में लिए जाएंगे आरोपी
बेंगलुरु पुलिस जल्द ही चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करेगी और फिर उन्हें कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। इस मामले में जांच जारी है। सुसाइड से पहले अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां, भाई और चाचा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने वीडियो के जरिए कहा था कि निकिता ने उनके खिलाफ 9 फर्जी केस दर्ज करवाए थे। वह और उनका परिवार लगातार पैसे की मांग कर रहे थे, जिससे वह तंग आ चुके थे। इनकी डिमांड कभी खत्म नहीं हो रही थी, जिससे परेशान होकर अतुल ने सोमवार को सुसाइड कर लिया।


