राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Special Trains Cancelled : अगर नए साल में कहीं घूमने का है प्लान तो ये खबर आपके लिए, 4 स्पेशल ट्रेन हुई रद्द, यहां देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची

by | Dec 18, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Special Trains Cancelled : दिसंबर और जनवरी के अंतिम सप्ताह तक ट्रेन यात्रियों को यात्रा में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने लखनऊ मंडल के बाराबंकी-जाफराबाद रेलखंड में मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है और कई के मार्ग बदल दिए हैं। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में ही कोहरे के कारण 18 ट्रेनों को तीन माह के लिए रद्द किया जा चुका है। अब 20 से 24 दिसंबर तक 14 अन्य ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है। 

बाराबंकी-जाफराबाद रेलखंड में मेगा ब्लॉक के कारण जयनगर से चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन 20 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द रहेगी। इसी तरह, अमृतसर से चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन 18 दिसंबर से 5 जनवरी तक निरस्त कर दी गई है। 

जोधपुर-गोरखपुर विशेष ट्रेन (04829) 19, 26 दिसंबर और 2 जनवरी को रद्द रहेगी, जबकि गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन (04830)  20, 27 दिसंबर और 3 जनवरी को नहीं चलेगी। 

1. 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 20, 27 दिसंबर और 3 जनवरी को रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और वाराणसी के रास्ते चलेगी। 

2. 14017 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर और 2 जनवरी को जाफराबाद, सुल्तानपुर और लखनऊ के रास्ते चलेगी। 

इसके अलावा, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 18, 21, 23, 25, 28, 30 दिसंबर और 1, 4, 6 जनवरी को बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर के रास्ते चलेगी। 

15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस – 21 और 28 दिसंबर को तथा 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 22 और 29 दिसंबर को गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। 

  • 15557 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस – 16, 19, 23, 26 और 30 दिसंबर को जबकि 15558 आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस 17, 20, 24, 27 और 31 दिसंबर को गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी के रास्ते चलेगी। 
  • 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस – 17 से 31 दिसंबर और 2 व 6 फरवरी को बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। 

रेलवे ने यात्रियों को सुझाव दिया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। ट्रेनों के मार्ग और समय में किए गए बदलावों के कारण यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अद्यतन जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : Raja Bhaiya News : यूपी विधानसभा में संभल मामले को लेकर राजा भैया का बयान वायरल

ये भी देखें : RajyaSabha MP C. Ilaiyaraja हुए जातिगत भेदभाव का शिकार, मंदिर के पुजारी ने गर्भगृह में जाने से रोका

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर