राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Agra News : सपा महिला नेता ने फेसबुक लाइव पर दी धमकी, कहा – ‘कार्रवाई तब होगी जब सुसाइड कर…’

by | Dec 26, 2024 | अपना यूपी, मुख्य खबरें, राजनीति

Agra News : आगरा में समाजवादी पार्टी से मेयर पद का चुनाव लड़ चुकीं जूही प्रकाश का फेसबुक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जूही ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “यह मेरा आखिरी लाइव है। अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला, तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।” छह मिनट 16 सेकंड के इस वीडियो में जूही ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला और अपनी मानसिक पीड़ा जाहिर की।

जूही प्रकाश का आरोप है कि उनके पति योगेंद्र प्रताप सिंह ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जूही ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर योगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया। लेकिन जूही का कहना है कि दो महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस ने योगेंद्र को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने कहा, “क्या पुलिस और प्रशासन मुझे तब न्याय देगा, जब मैं आत्महत्या कर लूंगी?”

बुधवार को जूही ने अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव होकर अपनी समस्याओं को जनता के सामने रखा। उन्होंने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा, “पुलिस ठंडी पड़ी है। कोई कार्रवाई नहीं कर रही। मैंने जो सबूत और प्रूफ दिए थे, उन पर कोई कदम नहीं उठाया गया। क्या किसी इंसान को न्याय तब ही मिलेगा, जब वह अपनी जान दे देगा?” जूही ने अपने पति पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां करने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।

जूही ने कहा, “योगेंद्र सोशल मीडिया पर गंदी-गंदी गालियां देता है। मेरे पास सभी रिकॉर्डिंग्स हैं, जिन्हें मैंने (Agra News) पुलिस को भी दिखाया, लेकिन उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका पति अन्य महिलाओं के साथ घूमता है और पुलिस इस पर चुप्पी साधे हुए है। 

वहीं, जूही प्रकाश के खिलाफ भी पुलिस में मामला दर्ज है। उनके पति योगेंद्र ने सितंबर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जूही ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक इलाज कराना पड़ा। योगेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि जूही ने उनसे झूठ बोलकर शादी की और मेयर चुनाव के दौरान उनसे पैसे मांगे थे।

जूही का यह फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी मानसिक स्थिति और उनके आरोपों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

इस मामले पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जूही के लाइव वीडियो ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब देखना होगा कि क्या जूही को न्याय मिलता है या प्रशासन पर जनता का दबाव बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें : Delhi Election 2025 : अरविंद केजरीवाल ने ED-CBI की बैठक को लेकर कहा – ‘आतिशी को गिरफ्तार करने की हो…’

ये भी देखें : National Conference पर जमकर बरसीं Mehbooba Mufti, मेरिट और आरक्षण के मुद्दों को लेकर लगाया आरोप

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर