राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Amit Malviya : कांग्रेस के पोस्टर में भारत के नक्शे को लेकर बीजेपी का हमला, कहा – ‘ये नई मुस्लिम लीग…’

by | Dec 26, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Amit Malviya : कांग्रेस के कर्नाटक स्थित बेलगावी में आयोजित अधिवेशन के पोस्टर पर लगे भारत के नक्शे को लेकर देशभर में राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरोप लगाया है कि पोस्टर में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बेलगावी अधिवेशन के सभी होर्डिंग्स पर भारत का अधूरा नक्शा लगाया है, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दर्शाया गया है। इस पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें लगी थीं।

अमित मालवीय ने कांग्रेस के इस कदम को गलती नहीं, बल्कि एक जानबूझकर की गई राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा है, जिसमें भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान के प्रति ज्यादा वफादार दिखाने की कोशिश की जा रही है। मालवीय ने कांग्रेस को दूसरी मुस्लिम लीग करार देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत को तोड़ने की फिराक में है।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी बेलगावी कांग्रेस अधिवेशन की होर्डिंग पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में वीर बल दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन बेलगावी में कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) की बैठक के दौरान जो तस्वीर सामने आई है, वह काफी दुखद है। त्रिवेदी ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी की फोटो के साथ भारत के गलत नक्शे का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन को गायब कर दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछा, “यह सब किसके इशारे पर हो रहा है? क्या इसमें सोरोस कनेक्शन तो नहीं है?”

कांग्रेस का बेलगावी अधिवेशन महात्मा गांधी द्वारा कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अध्यक्षता संभालने की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था। 1924 में गांधीजी ने बेलगावी में CWC की बैठक की थी, और इस बार उसी स्थल पर कांग्रेस ने विशेष बैठक आयोजित की थी। इस बैठक के बैनरों में भारत के मानचित्र में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अक्साई चिन के क्षेत्र को गायब कर दिया गया था, जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद बसवराज बोम्मई ने भी कांग्रेस के इस कार्यक्रम पर हमला किया। उन्होंने कहा, “यह दो अलग-अलग कांग्रेस हैं—एक जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी कांग्रेस, और दूसरी राष्ट्रवादी कांग्रेस। इन लोगों को जश्न मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, लेकिन वे इसे मनाने का प्रयास कर रहे हैं।”

भारत के नक्शे को लेकर चल रहे इस विवाद ने एक बार फिर राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। बीजेपी कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि वह पाकिस्तान के प्रति अपनी निष्ठा को दिखाने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस इसे एक गलती और राजनीति से प्रेरित कदम मानती है। अब देखना यह है कि कांग्रेस इस मामले पर क्या सफाई देती है और यह विवाद कितने दिनों तक जारी रहता है।

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सैलरी का मुद्दा लेकर पहुंचे केजरीवाल के घर, जानिए आगे क्या हुआ

ये भी देखें : ‘बुआ जी सबका ख्याल रखिएगा’, जब सपा MLA Naseem Solanki ने Kanpur Mayor Pramila Pandey से कही यब बात

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर