राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Manmohan Singh Last Rites : मनमोहन सिंह के निधन के बाद सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

by | Dec 27, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Manmohan Singh Last Rites : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन बृहस्पतिवार (26 दिसंबर) को हुआ था। वह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। उनकी मृत्यु पर केंद्र सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है और उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, जबकि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एक पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में क्या प्रोटोकॉल होता है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान राजकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है, जिससे उनके देश के प्रति योगदान और पद की गरिमा को सम्मानित किया जाता है। अंतिम संस्कार से पहले, पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जाता है। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है। अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होती है, और प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से किया जाता है। सैन्य बैंड और सशस्त्र बलों के जवान भी अंतिम यात्रा में शामिल होते हैं, और पारंपरिक मार्च करते हुए उनका साथ देते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार दिल्ली के विशेष स्मारकीय स्थलों पर किया जाता है। जैसे जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का अंतिम संस्कार राजघाट में हुआ था। हालांकि, अंतिम संस्कार का तरीका दिवंगत व्यक्ति और उनके परिवार के धार्मिक विश्वासों के अनुसार भी हो सकता है। आमतौर पर, पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार दिल्ली में होता है, लेकिन कभी-कभी इसे उनके गृह राज्य में भी किया जा सकता है।

मीडिया के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह देश और कांग्रेस के लिए बहुत दुखद दिन है। वह इस देश के प्रशासकों में से एक थे। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, हमने अपने महान नेताओं में से एक को खो दिया। उन्होंने 10 साल तक प्रधानमंत्री और 5 साल तक वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सुशासन का प्रदर्शन किया। यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।”

उन्होंने यह भी कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा, हम जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेंगे।”

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “अभी कार्यक्रम तय नहीं है। उनकी एक बेटी हैं जो विदेश से आ रही हैं। वे दोपहर या शाम तक आएंगी। उसके बाद ही सब तय होगा। हो सकता है कि अंतिम संस्कार कल (शनिवार) हो, शायद सुबह 9-10 बजे के बाद आम जनता को दर्शन की इजाजत दी जाएगी।”

आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सरकार ने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस ने बेलगावी में हो रही CWC की विशेष बैठक को भी रद्द कर दिया है। पार्टी के सभी नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सैलरी का मुद्दा लेकर पहुंचे केजरीवाल के घर, जानिए आगे क्या हुआ

ये भी देखें : ‘बुआ जी सबका ख्याल रखिएगा’, जब सपा MLA Naseem Solanki ने Kanpur Mayor Pramila Pandey से कही यब बात

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर