राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Meerut News : ‘थप्पड़बाज स्कूटी सवार’ ने फैलाया आतंक, राहगीरों पर इस तरह से करता है हमला

by | Dec 27, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Meerut News : मेरठ में इन दिनों एक स्कूटी सवार युवक का आतंक छाया हुआ है। यह युवक राह चलते लोगों को अचानक पीछे से थप्पड़ मारकर फरार हो जाता है। इस घटना के कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें स्कूटी सवार युवक की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के फूल बाग कॉलोनी में हुई। आरोपी युवक ने वहां के स्थानीय लोगों को अपना निशाना बनाया है। वह राह चलते लोगों को अचानक थप्पड़ मारकर भाग जाता है, जिससे इलाके में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक सीसीटीवी वीडियो में आरोपी युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, यह बुजुर्ग रिटायर्ड अफसर हैं, जो सड़क पर चल रहे थे और अचानक थप्पड़ लगने से गिर पड़े।

स्थानीय (Meerut News) लोगों ने इस घटना के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्दी कोई कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह मामला और गंभीर हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने पहले भी इस इलाके में एक युवती को थप्पड़ मारकर गिरा दिया था, जो अब तक लोगों के लिए चिंता का विषय बन चुका है।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें बनाई गई हैं और पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें : Manmohan Singh Last Rites : मनमोहन सिंह के निधन के बाद सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

ये भी देखें : SP MP Iqra Hassan ने Imran Pratapgarhi से जुड़े सवालों पर तोड़ी चुप्पी, जानें शादी को लेकर क्या कहा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर