राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Om Prakash Rajbhar News : मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अपशब्दों वाला वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

by | Dec 28, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Om Prakash Rajbhar News : उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक समाज कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक पत्रकार से अपशब्दों में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पूरा मामला गाजीपुर के सत्यदेव कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। ओम प्रकाश राजभर कर्मवीर सत्यदेव सिंह की पुण्यतिथि पर इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां पत्रकारों ने गाजीपुर की सड़कों की गुणवत्‍ता को लेकर सवाल किया। पत्रकारों के इस सवाल पर राजभर भड़क गए और उन्होंने कहा, “आप लोग शिकायत करते हो कि सड़क ठीक नहीं बनी है। हम तो लखनऊ और दिल्ली से पैसा भिजवा देते हैं ताकि सड़कें अच्छी बन जाएं और लोगों का आवागमन सुचारू हो। अगर ठेकेदार उसे सही नहीं बनाते हैं, तो फिर आप हमसे शिकायत करते हैं कि मंत्री जी आपके इलाके में बनी हुई सड़क उधड़ गई। तो फिर क्या कोई जांच नहीं होगी?”

इतना सुनते ही एक पत्रकार ने टिप्पणी की कि “ठेकेदार कहते हैं मंत्री जी को पहले पैसे दिए जाते हैं…” इस पर ओम प्रकाश राजभर और भड़क गए और उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, “ठेकेदार मा******* को बुला लाओ मेरे सामने। आप क्या बात कर रहे हो, बुला लाओ उसे। अगर कोई ठेकेदार यह कहे कि ओम प्रकाश राजभर को पैसा दिया है, तो मैं उसे जूते मारूंगा। ये वही लोग हैं जो गलत करते हैं और फिर बोलते हैं।”

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे राजभर की गुस्से की एक सामान्य प्रतिक्रिया मानते हैं, जबकि अन्य इसे एक मंत्री के पद की गरिमा के खिलाफ मानते हैं। अब देखना यह है कि इस मामले में सरकार या पार्टी की तरफ से क्या कदम उठाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें : Manmohan Singh Last Rites : मनमोहन सिंह के निधन के बाद सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

ये भी देखें : SP MP Iqra Hassan ने Imran Pratapgarhi से जुड़े सवालों पर तोड़ी चुप्पी, जानें शादी को लेकर क्या कहा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर