राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Hathras News : गूगल ने किया गुमराह, मथुरा-बरेली निर्माणाधीन हाईवे पर मिट्टी के टीले से टकराई कार

by | Dec 28, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बार फिर गूगल मैप के कारण सड़क दुर्घटना घटी है। इस बार गूगल मैप ने निर्माणाधीन हाईवे का रास्ता दिखा दिया, जिसके परिणामस्वरूप एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। यह घटना थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के वाहनपुर इलाके में हुई, जहां गूगल मैप की गलती ने एक बार फिर जान का खतरा पैदा कर दिया।

घटना के अनुसार, बरेली निवासी विमलेश श्रीवास्तव और कुशल कुमार मथुरा जा रहे थे और रास्ते में गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे थे। रात के समय सिकंदराराऊ के पास, मथुरा-बरेली हाइवे पर निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन गूगल मैप ने इन दोनों को उसी रास्ते पर भेज दिया, जहां रोड ब्लॉक के संकेतक बोर्ड नहीं लगे थे। इस कारण उनकी कार मिट्टी के ढेर से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दोनों लोग घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, और (Hathras News) हाथरस जंक्शन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया। पुलिस ने कार को हटवाया और घायल दोनों को अस्पताल भेजा। इस हादसे ने एक बार फिर गूगल मैप की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं, खासकर तब जब यह सड़क सुरक्षा के लिए हानिकारक साबित हो रहा हो।

इससे पहले भी गूगल मैप के कारण ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में मेरठ का एक परिवार हरिद्वार से सहारनपुर जाते समय गूगल मैप से गुमराह हो गया था। रात के समय उन्होंने गूगल मैप से रास्ता ट्रैस किया, लेकिन रास्ता बंद मिलने के कारण वे कई घंटों तक जंगल में भटकते रहे। अंततः परिचितों से संपर्क करके वे सहारनपुर पहुंचे।

इसके अलावा, पिछले माह बरेली में भी गूगल मैप की गलती के कारण एक बड़ा हादसा हुआ था, जहां अधूरे पुल पर रास्ता दिखाए जाने के कारण तीन लोग पुल से नीचे गिर गए थे।

ये भी पढ़ें : Manmohan Singh Last Rites : मनमोहन सिंह के निधन के बाद सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

ये भी देखें : SP MP Iqra Hassan ने Imran Pratapgarhi से जुड़े सवालों पर तोड़ी चुप्पी, जानें शादी को लेकर क्या कहा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर