राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Share Market News : साल के आखिरी दिन विदेशी निवेशकों ने किया बाजार को मंदा, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

by | Dec 31, 2024 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Share Market News : विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 468.14 अंक की गिरावट के साथ 77,779.99 अंक का स्तर छुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 117.05 अंक फिसलकर 23,527.85 अंक पर आ गया। सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 602 अंक की गिरावट के साथ 77,645 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। वहीं, कुछ प्रमुख कंपनियों जैसे कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त रही।

ग्लोबल बाजारों में भी नकारात्मक रुख देखा गया। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाली कर रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,893.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके साथ ही, सोमवार को छुट्टियों के कारण वॉल स्ट्रीट में हल्की गिरावट दर्ज की गई। निवेशक नए साल की छुट्टियों की तैयारी में हैं, जिसके कारण बाजार में हल्की कमजोरी महसूस हो रही है।

साल के आखिरी सेशन में भारतीय बाजारों में निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का कुल मार्केट कैप 437.82 लाख करोड़ रुपये पर गिरकर आ गया है, जबकि पिछले सेशन में यह 441.35 लाख करोड़ रुपये था। यानी आज के सेशन में निवेशकों को 3.53 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

साल के आखिरी सेशन में आईटी सेक्टर के शेयरों ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया। आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 1000 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, बैंकिंग, एफएमसीजी, मेटल्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, एनर्जी और मीडिया सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट रही। हालांकि, फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में तेजी नजर आई।

ये भी पढ़ें : Sultanpur News : दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मारी, जांच जारी, जानिए पूरा मामला

ये भी देखं : Delhi High Court का Atishi Government को Order, करनी होगी केंद्र सरकार की योजना लागू

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर