राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics News : 2027 चुनाव से पहले यूपी में बीजेपी का संगठन बदलाव, अध्यक्ष के लिए इन नेताओं की रेस

by | Dec 31, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Politics News : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उत्तर प्रदेश इकाई में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़े बदलाव की योजना है। पार्टी के संगठन में एक अहम बदलाव तय है और वह यह कि आगामी कुछ महीनों में राज्य इकाई को नया अध्यक्ष मिलेगा। वर्तमान में यूपी बीजेपी की कमान भूपेंद्र सिंह चौधरी के पास है, जो उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी उत्तर प्रदेश में एक नई दिशा अपनाने की कोशिश कर रही है। पार्टी की पहली प्राथमिकता सपा और कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देना होगा। लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने बीजेपी पर संविधान और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया था। इन आरोपों ने बीजेपी को चुनाव में नुकसान भी पहुंचाया। अब पार्टी सपा और कांग्रेस को अपने अंदाज में जवाब देना चाहती है।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी यूपी इकाई का नया अध्यक्ष दलित समुदाय से हो सकता है। इस रेस में कई प्रमुख नेता हैं, जिनमें से कुछ पहले सांसद भी रह चुके हैं। विनोद सोनकर, रामशंकर कठेरिया, बाबू राम निषाद, बीएल वर्मा, और विद्यासागर सोनकर जैसे नाम चर्चा में हैं।

  • विनोद सोनकर: वह कौशांबी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं और लगातार 10 साल तक सांसद रहे हैं। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सपा के पुष्पेंद्र सरोज से हार का सामना करना पड़ा।
  • राम शंकर कठेरिया: इटावा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे राम शंकर कठेरिया आगरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। वह 2019 से 2024 तक सांसद रहे।
  • बाबू राम निषाद: बाबू राम निषाद 2022 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा गए थे। वह बुंदेलखंड क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं और योगी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
  • बीएल वर्मा: बदायूं निवासी बीएल वर्मा फिलहाल केंद्र सरकार में मंत्री हैं। वह 2020 में राज्यसभा सांसद बने थे।
  • विद्यासागर सोनकर: वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं और जौनपुर से सांसद भी रह चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस बार भी पश्चिमी यूपी से किसी नेता को अध्यक्ष बना सकती है। (UP Politics News) इसका मुख्य कारण क्षेत्रीय संतुलन को साधना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पूर्वांचल से आते हैं, ऐसे में पार्टी पश्चिमी यूपी को प्राथमिकता दे सकती है। हालांकि, यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष का नाम कौन होगा, इस पर अंतिम निर्णय बीजेपी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : सर्दी की चपेट में यूपी, तापमान में तेज गिरावट, IMD ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

ये भी देखें : New year पर Maulana Shahabuddin का नया फरमान, “नए साल पर जश्न ना मनाए, यह नाजायज…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर