राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sambhal News : बिजली काटने पर लाइनमैन के पीछे खंभे पर चढ़ी महिला, कहा – ‘बिजली क्यों काटी और…’

by | Dec 31, 2024 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चन्दौसी क्षेत्र के बाकरपुर बेहतरी गांव में रविवार को एक महिला ने बिजली विभाग के कर्मियों का कनेक्शन काटने के दौरान विरोध किया। घटना उस समय हुई जब विद्युत विभाग के कर्मचारी शिवकुमार के घर का कनेक्शन काटने के लिए पहुंचे। 18,000 रुपये के बकाए के कारण कर्मचारी कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने आए थे, लेकिन महिला ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

जब बिजली कर्मचारी पोल पर चढ़ कर कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहे थे, तो महिला ने तुरंत सीढ़ी लगाकर और डंडा लेकर पोल पर चढ़ाई। महिला ने कनेक्शन काटने का विरोध करना शुरू कर दिया और कर्मचारियों को धमकाने लगी, यह पूछते हुए कि “क्यों बिजली काटी?” महिला का यह विरोध उस समय कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

गांव निवासी शिवकुमार पर विद्युत विभाग का 18,000 रुपये का बकाया था। शिवकुमार ने 20 दिन पहले 5,000 रुपये जमा किए थे, लेकिन शेष 13,000 रुपये आर्थिक तंगी के कारण जमा नहीं कर पाया। जिसके चलते रविवार को विद्युत विभाग के कर्मचारी दोपहर 12 बजे कनेक्शन काटने पहुंचे। उस समय शिवकुमार की पत्नी पूजा अपने बच्चों के साथ अकेली घर पर थी। जब कर्मचारी कनेक्शन काटने के लिए पोल पर चढ़े, तो महिला ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि, कर्मचारी इसके बावजूद कनेक्शन काटने के लिए पोल पर चढ़ गए।

महिला ने इसके बाद घर से सीढ़ी लाकर पोल पर चढ़ाई और डंडा लेकर कनेक्शन काटने का विरोध करने लगी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया।

महिला के ससुर होरीलाल ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। (Sambhal News) पूजा पर चार छोटी बेटियां हैं, जिनमें एक दिव्यांग है। शिवकुमार परिवार का पालन-पोषण भटटे पर मजदूरी करके करता है। उनका मकान मुख्यमंत्री आवास योजना से बना है। होरीलाल ने कहा कि उनके बेटे ने बकाया जमा करने के लिए दो-तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन रविवार को कर्मचारियों ने तुरंत कनेक्शन काटने का प्रयास किया और घर में घुसकर कनेक्शन काटने की कोशिश की।

उपखंड अधिकारी प्रथम, अजय चौरसिया ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिला मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बकाया है तो उसे जमा करना ही पड़ेगा, ताकि बिजली सेवा को बहाल किया जा सके।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : सर्दी की चपेट में यूपी, तापमान में तेज गिरावट, IMD ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

ये भी देखें : New year पर Maulana Shahabuddin का नया फरमान, “नए साल पर जश्न ना मनाए, यह नाजायज…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर