Lucknow News : लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने मोहान रोड योजना को इसी महीने 26 जनवरी को लॉन्च करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एलडीए ने पहले 4 सेक्टरों के 1617 प्लॉटों के लिए पंजीकरण खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना में देरी न हो, इसके लिए एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार लगातार समीक्षा कर रहे हैं और इस योजना को लॉन्च करने के लिए फाइनल टच दिया जा रहा है।
यह परियोजना लखनऊ के कालिया खेड़ा और प्यारेपुर गांव में स्थित 785 एकड़ जमीन पर आधारित होगी। वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि कालिया खेड़ा की अर्जित भूमि पर सेक्टर 6 में विकास कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने यहां काम में आसानी के लिए साइट ऑफिस बनाने के निर्देश दिए थे। पहला साइट ऑफिस प्यारेपुर गांव में है, जो यहां से काफी दूर स्थित है।
विकास कार्य की गति को देखकर उम्मीदें बढ़ीं
मोहान रोड योजना के लिए सड़क की मार्किंग और जमीन का समतलीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है, और अब इस योजना के लेआउट को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। इसके बाद, 25 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण, नाली और सीवर का काम किया जाएगा। योजना के सेक्टर 3, 6 और 7 में 112.50 से लेकर 450 वर्ग मीटर तक के 1617 भूखंड विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा, सेक्टर 4 में 56 एकड़ में ग्रुप हाउसिंग के लिए 22 भूखंड तैयार किए जाएंगे। इस योजना में 18 बड़े पार्क भी बनाए जाएंगे, जो शहरवासियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होंगे।
25 साल बाद लॉटरी के जरिए प्लॉट का आवंटन
लखनऊ विकास प्राधिकरण की इस महत्त्वपूर्ण योजना के तहत कुल 1617 प्लॉट के लिए पंजीकरण खोला जाएगा, और इसके लिए लॉटरी के जरिए प्लॉट आवंटन किया जाएगा। (Lucknow News) यह प्रक्रिया 25 साल बाद हो रही है, जब एलडीए लॉटरी के माध्यम से प्लॉट आवंटित करेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और योजना के लॉन्च होते ही लोग इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
एलडीए ने अपनी मोहान रोड योजना के तहत सेक्टर-3, 4, 6 और 7 के भूखंडों का पंजीकरण एक साथ खोलने की घोषणा की है। पहले चरण में इन चार सेक्टरों का रेरा में पंजीकरण कराया जाएगा, जिससे परियोजना में पारदर्शिता और स्पष्टता बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें : Shravasti : पुलिस ने नए साल पर मदरसे में नकली नोट छाप रहे गैंग का किया भंडाफोड़
ये भी देखें : CM Nitish Kumar मिले राज्यपाल से, Tejashwi Yadav ने कर दिया बड़ा दावा


