UP News : प्रयागराज में भव्य, दिव्य और नव्य महाकुंभ का आयोजन शुरू होने में अब हफ्ते भर से भी कम समय रह गया है। महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें से एक प्रमुख कदम है वाराणसी मंडल से प्रयागराज झूंसी के लिए 320 बसों का संचालन।
ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की अनिवार्यता
महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं या अन्य यात्रियों के साथ कोई अनहोनी दुर्घटना न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सभी बसों के चालक और कंडक्टर का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्होंने किसी भी प्रकार का नशा नहीं किया है। यह कदम यात्रा की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए उठाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट महाकुंभ आयोजन के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से कराया जाएगा। यह टेस्ट बसों के चालक और कंडक्टर का सफर शुरू करने से पहले होगा। इसके अलावा, मार्ग में भी कभी भी औचक रूप से यह टेस्ट किया जा सकता है। अगर किसी भी चालक या कंडक्टर ने नशे का सेवन किया होता है तो उसकी जानकारी तुरंत सामने आ जाएगी और उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य कुंभ के श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।
बसों की सुरक्षा और फिटनेस पर ध्यान
इसके साथ ही, सभी बसों की फिटनेस पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। (UP News) सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी बसें पूरी तरह से 100 फीसदी फिट हों। अगर किसी भी बस में किसी प्रकार की कोई दिक्कत पाई जाती है तो उसे परिचालन में नहीं लगाया जाएगा। इस प्रकार, यात्री पूरी तरह से सुरक्षित यात्रा का अनुभव करेंगे।
वाराणसी मंडल से 320 बसों का संचालन
जानकारी के अनुसार, वाराणसी मंडल से प्रयागराज झूंसी के लिए कुल 320 बसें चलाई जाएंगी। इनमें से विभिन्न शहरों से बसों का संचालन इस प्रकार होगा।
- जौनपुर से झूंसी के लिए 30 बसें
- मछली शहर से झूंसी के लिए 30 बसें
- वाराणसी से झूंसी के लिए 50 बसें
- चकिया से झूंसी के लिए 10 बसें
- सैयदराजा से झूंसी के लिए 18 बसें
- चंदौली से झूंसी के लिए 20 बसें
- जमनियां से झूंसी के लिए 20 बसें
- सुजानगंज से झूंसी के लिए 40 बसें
- बदलापुर से झूंसी के लिए 51 बसें
- ढकवा से झूंसी के लिए 16 बसें
- जौनपुर-मिर्जापुर-अरेल से झूंसी के लिए 25 बसें
ये सभी बसें यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर चलाई जाएंगी। जिन क्षेत्रों से ज्यादा संख्या में यात्री यात्रा करेंगे, वहां अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
ये भी देखें : Delhi Election के बीच गरमाया ‘वोट घोटाले’ का मुद्दा, CM Atishi ने उठाए सवाल


