राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi News : मकर संक्रांति पर राहुल गांधी ने किया दही-चूड़ा का भोज, रिठाला में पूर्वांचलियों से की मुलाकात

by | Jan 14, 2025 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi News : आज देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन इस खास मौके पर दिल्ली से लेकर बिहार तक राजनीतिक रंग भी देखने को मिल रहे हैं। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का माहौल गर्मा चुका है, जहां बीजेपी और आम आदमी पार्टी की नजर पूर्वांचलियों के वोट पर है, वहीं कांग्रेस पार्टी भी इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहती। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मकर संक्रांति के मौके पर दिल्ली के रिठाला क्षेत्र का दौरा किया और वहां दही-चूड़ा भोज में हिस्सा लिया।

राहुल गांधी ने मंगलवार को रिठाला में मकर संक्रांति समारोह में भाग लिया और वहां बच्चों और महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियों का हिस्सा बने। राहुल गांधी ने यहां पूर्वांचल के लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इसके साथ ही वह दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए, जो इस इलाके में एक खास परंपरा है।

राहुल गांधी की रिठाला में मौजूदगी का खास पहलू यह था कि यहां की तस्वीरों में महिलाएं राहुल गांधी को अपने हाथ से दही-चूड़ा खिलाती हुई नजर आईं, वहीं राहुल भी महिलाओं को दही-चूड़ा खिलाते हुए उन्हें शुभकामनाएं देते दिखे। इस दौरान वह महिलाओं से बातचीत कर उनका हाल-चाल पूछते नजर आए।

रिठाला विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने यहां से सुशांत मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राहुल गांधी ने यहां कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से कई मुद्दों पर चर्चा की और उनके ज्वलंत सवालों का जवाब देने की कोशिश की।

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने (Delhi News) दिल्ली में सरकार बनने पर महिलाओं को 2100 रुपये की जगह 2500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है, जो चुनावी मुद्दा बन सकता है। दिल्ली में आप और बीजेपी दोनों ही दलों की नजर पूर्वांचलियों के वोट पर है, और दोनों दल एक-दूसरे पर हमला करने में लगे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी महिलाओं और पूर्वांचलियों को अपने पाले में लाने के लिए अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Harsha Richhariya News : कौन है हर्षा रिछारिया, महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनीं ये साध्वी, जानिए उनकी पूरी कहानी

ये भी देखें : Los Angeles की रहने वाली Sadhvi Bhagwati Saraswati ने बताया Mahakumbh का महत्व

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर