राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : यूपी का अजीबो-गरीब मामला, दो दरोगा एक से कोर्ट और दूसरे से की मंडप में शादी, महिला की जांच में जुटी पुलिस

by | Jan 18, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। यह मामला पुलिस आयुक्त के सामने पेश हुआ, जहां एक महिला पर दो अलग-अलग व्यक्तियों से शादी करने का आरोप लगा है। महिला ने एक व्यक्ति से मंडप में तो दूसरे से कोर्ट में शादी की है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के दोनों पति दरोगा हैं, जिनमें से एक लखनऊ में और दूसरा कानपुर में तैनात है।

पुलिस महिला के खिलाफ जांच कर रही है, जिसमें उसकी पर्सनल जानकारी के साथ-साथ शादी के दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा महिला के 10 बैंक खातों का विवरण भी लिया जा रहा है। लखनऊ में तैनात एक दरोगा ने कानपुर में तैनात अपने समकक्ष दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

दरोगा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने 17 फरवरी 2024 को मेरठ के मवाना में एक युवती से शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसे यह जानकारी मिली कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है और उसका पूर्व पति लखनऊ में तैनात दरोगा है। महिला और उसके पहले पति की शादी 3 जुलाई 2019 को आर्य समाज मंदिर में हुई थी, और उसी दिन गाजियाबाद के रजिस्ट्रार कार्यालय में उसका रजिस्ट्रेशन भी किया गया था।

ग्वालटोली इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के पहले विवाह के दस्तावेज प्राप्त कर लिए गए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने महिला के दूसरी शादी करने और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दस्तावेजों का सत्यापन भी जारी है।

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि महिला के बैंक खातों में बड़े पैमाने पर ट्रांजेक्शन हुए हैं। पुलिस ने महिला के दो खातों से 80 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन पकड़ा है। एक खाते से लगभग 30 लाख और दूसरे से 50 लाख रुपये भेजे गए हैं। पुलिस अब अन्य आठ खातों की भी जांच कर रही है, ताकि इस मामले से जुड़े और तथ्य सामने आ सकें।

ये भी पढ़ें : UP Weather News : यूपी में ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

ये भी देखें : Pravesh Verma की पत्नी ने New Delhi Seat से भरा पर्चा, क्या है पत्नी को चुनाव में उतारने की रणनीति?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर