राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Gallantry Award : वीरता पुरस्कार से सम्मानित 942 जवानों की लिस्ट जारी, जानिए किसे मिला अवार्ड

by | Jan 25, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Gallantry Award : गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर देश के विभिन्न सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इनमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया गया।

गणतंत्र दिवस पर 95 वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर नक्सली प्रभावी क्षेत्रों में तैनात जवानों को दिया गया। इन 95 वीरता पुरस्कारों में से 28 जवान नक्सली क्षेत्रों, 28 जम्मू और कश्मीर क्षेत्र, 3 उत्तर-पूर्व क्षेत्र और 36 अन्य क्षेत्रों के जवानों को वीरता के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान में 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा के कर्मचारी शामिल हैं।

विशिष्ट सेवा (President’s Medal for Distinguished Service) के तहत 101 राष्ट्रपति पदक दिए गए, जिनमें से 85 पुलिस सेवा के जवानों को 5 अग्निशमन सेवा के कर्मियों को 7 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 4 सुधार सेवा के कर्मियों को यह सम्मान प्राप्त हुआ।

सराहनीय सेवा के तहत 746 पदक दिए गए, जिनमें से 634 पुलिस सेवा के कर्मियों को, 37 अग्निशमन सेवा के कर्मियों को, 39 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 36 सुधार सेवा के कर्मचारियों को यह पदक प्रदान किए गए।

वीरता पुरस्कारों (Gallantry Award) की राज्यवार सूची में प्रमुख स्थान छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और अन्य क्षेत्रों से हैं। छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17 और जम्मू कश्मीर के 15 पुलिस जवानों को यह सम्मान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त असम राइफल्स के 1, बीएसएफ के 5, सीआरपीएफ के 19, एसएसबी के 4 जवानों को भी गैलेंट्री अवार्ड मिला। उत्तर प्रदेश के फायर विभाग के 16 और जम्मू कश्मीर के फायर विभाग के 1 जवान को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

विशिष्ट सेवा के तहत कई राज्य और विभागों के कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, एनएसजी, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, एनडीआरएफ, एनसीआरबी, संसदीय मंत्रालय, रेलवे प्रोटेक्शन, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड जैसे विभाग शामिल हैं।

इसके अलावा कुछ राज्यों और विभागों को दो-दो अवॉर्ड मिले, जिनमें बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट) और ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) शामिल हैं। कुछ अन्य विभागों को तीन, चार और पांच अवॉर्ड मिले। इनमें दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी, उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा) को 3-3, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से 4-4, उत्तर प्रदेश पुलिस और बीएसएफ को 5-5, सीआरपीएफ-सीबीआई को 6 और आईबी को 8 अवॉर्ड प्राप्त हुए।

ये भी पढें : Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेला में आग लगने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर की टीमें

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on CM Yogi: अखिलेश यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर