राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav News : अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा – ‘ये एक ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड…’

by | Jan 25, 2025 | अपना यूपी, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Akhilesh Yadav News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस दावे को पूरी तरह से झूठा करार दिया है कि राज्य की अर्थव्यवस्था अगले चार वर्षों में एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आर्थिक वादों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक ‘ट्रिलियन झूठ’ का रिकॉर्ड बना सकती है और कुछ नहीं।

अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने ‘X’ अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए भाजपा द्वारा फिर से यह दावा किए जाने पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा “उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की तरफ से एक बार फिर ये जुमला उछाला जा रहा है कि अगले चार साल में राज्य की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी।”

सपा प्रमुख ने इसे पूरी तरह से असंभव बताते हुए इसे “महाझूठ” की संज्ञा दी। उन्होंने कहा “आज की विकास दर के हिसाब से यह लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन है।” अखिलेश यादव ने राज्य सरकार के खजाने में भ्रष्टाचार की मौजूदगी की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने भ्रष्टाचार के कारण अपने खजाने में सेंध लगने दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निवेश जमीन पर नहीं उतरा है, जिससे विकास की दर में कोई खास बदलाव नहीं आ रहा है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) ने आगे कहा “किसान, व्यापारी और उद्योगपति सभी अपने-अपने कामों को लेकर त्रस्त हैं। बेरोजगारी और गरीबी प्रदेश में नए अध्याय लिख रहे हैं। जब लोगों के हाथ में पैसा नहीं है, तो क्रय शक्ति कहां से आएगी?” उन्होंने श्रमिकों और मजदूरों के पलायन की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि जब श्रमिकों की कमी हो, तो श्रम संसाधन कहां से आएगा?

ये भी पढें : Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेला में आग लगने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर की टीमें

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on CM Yogi: अखिलेश यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर