Arvind Kejriwal News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यवाही राजनीति से प्रेरित है और यह देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आयोग दिल्ली में खुलेआम पैसे बांटने की घटनाओं पर चुप है, लेकिन उनका ध्यान सिर्फ उनकी पार्टी पर ही केंद्रित है।
केजरीवाल ने चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा, “मैं चुनाव आयोग को पूरे सम्मान के साथ यह बताना चाहता हूं कि दिल्ली में खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं, लेकिन उन्हें इस पर कोई ध्यान नहीं जाता। वे राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे हैं। ऐसा क्यों कर रहे हैं?”
उन्होंने आगे कहा, “उनका उद्देश्य शायद यह हो सकता है कि राजीव कुमार को रिटायरमेंट के बाद कोई नौकरी चाहिए। मैं यह कहना चाहता हूं कि इतिहास कभी उन्हें माफ नहीं करेगा।”
‘जितना कबाड़ा उन्होंने किया है लोकतंत्र का …’ Arvind Kejriwal
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि चुनाव आयोग को इससे पहले कभी इस हद तक नुकसान पहुंचाया गया है। मुझे यकीन है कि वे मुझे दो दिन के भीतर जेल में डाल देंगे।”
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “अगर ऐसा होता है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं नहीं डरता। देश ने पहले कभी इस तरह के चुनावों का सामना नहीं किया है।”
केजरीवाल ने चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी बात को और मजबूत करते हुए कहा, “राजीव कुमार को पोस्ट रिटायरमेंट नौकरी चाहिए। जितना कबाड़ा उन्होंने किया है लोकतंत्र का इतना किसी ने नहीं किया। चुनाव आयोग ने अपनी चिट्ठी में जैसी भाषा लिखी है, यह चुनाव आयोग का काम नहीं है। अगर उन्हें राजनीति करनी है तो खुद दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ लें।”
आखिर में उन्होंने यह भी कहा कि अगर राजीव कुमार को राजनीति में उतरने की इच्छा है तो वह दिल्ली की किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं और उन्हें पानी की 3 बोतलें भेज देंगे। उन्होंने चेतावनी दी “मुझे पता है तीन दिन में मुझे गिरफ्तार करेंगे, कर लें मुझे गिरफ्तार, मैं नहीं डरता।”
ये भी देखें : PM Modi का AAP पर निशाना, “आप-दा वाले दिल्ली वालों को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं…”


