राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jharkhand News : झारखंड के बीजेपी नेता बहोरी सिंह का सड़क हादसे में निधन, जा रहे थे मंदिर

by | Feb 6, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Jharkhand News : झारखंड के बीजेपी नेता बहोरी सिंह का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। यह हादसा झारखंड के चतरा जिले में हुआ, जहां बहोरी सिंह अपने घर से थोड़ी दूर स्थित मंदिर तक जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि बहोरी सिंह को बचाया नहीं जा सका।

यह घटना गुरुवार (6 फरवरी) की सुबह हुई। एक्सीडेंट के बाद बहोरी सिंह को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद बहोरी सिंह को जब अस्पताल लाया जा रहा था, तब तक उनका काफी खून बह चुका था। पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिहार के गया रेफर कर दिया गया।

गया स्थित अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रतापपुर पुलिस ने उसकी तलाश के लिए एक टीम गठित की है, ताकि आरोपी ड्राइवर को पकड़ा जा सके।

बहोरी सिंह के निधन पर पूर्व श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं बहोरी सिंह के परिवार का कहना है कि वह रोज की तरह गुरुवार को भी पूजा-पाठ के लिए देवी मंडप के पास स्थित मंदिर जा रहे थे, जब यह दुर्घटना घटित हुई। बहोरी सिंह गोदोबार गांव के निवासी थे।

इससे ठीक एक दिन पहले झारखंड (Jharkhand News) के रांची में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक ने दो लोगों को रौंद दिया। रांची के मांडर थाना इलाके में हुए इस हादसे में दोनों छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में पढ़ाई कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह भयानक हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव का भाजपा और प्रशासन पर लगाया धांधली का आरोप, कहा – ‘हर तरीके से बेईमानी की और…’

ये भी देखें : Yamuna सफाई पर घिरे Arvind Kejriwal; Swati Maliwal ने किया घर के बाहर प्रदर्शन

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर