राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jaya Bachchan : राज्यसभा में मिल्कीपुर में वोटिंग के दौरान महिला मतदाताओं का बुर्का हटाकर जांच करने पर भड़कीं जया बच्चन

by | Feb 6, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Jaya Bachchan : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी 2025 को उपचुनाव हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं का बुर्का हटाकर उनकी पहचान की गई। सपा ने इस घटना की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है।

इस आरोप के बाद 6 फरवरी 2025 को राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा “राष्ट्रपति के अभिभाषण में महिलाओं के सशक्तिकरण की बात की गई, जो बहुत अच्छा है, लेकिन हर महिला के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं होता। जैसे कि कल जब उत्तर प्रदेश के चुनाव में महिलाएं लाइन में खड़ी थीं, तो उनके बुर्के को उठा-उठाकर उनकी पहचान की जा रही थी। दिल्ली में भी ऐसा ही हुआ। जो महिलाएं बुर्का नहीं पहनतीं, उनके साथ कोई जांच नहीं की गई, लेकिन जो बुर्का पहनकर आईं उनका बुर्का उठाकर देखा गया कि वह महिला हैं या नहीं।”

जया बच्चन ने महिलाओं के प्रति समाज की सोच को लेकर अपनी चिंता जताई और कहा “मेरे परिवार में तीन बहनें हैं और मैं सबसे बड़ी हूं। मेरी पहली संतान लड़की है, मेरी पहली नातिन लड़की है और मेरी पहली पोती लड़की है। मैं समझ सकती हूं कि अब महिलाएं आगे बढ़ने लगी हैं।” इसके बाद उन्होंने एक मजेदार टिप्पणी करते हुए कहा “हमें मशहूर होने का शौक नहीं है, आप सभी पुरुष हमें जानते हैं, हमारे लिए यही काफी है।”

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “चुनाव आयोग तुरंत इसपर संज्ञान ले कि अयोध्या पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। यह मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे लोगों को तुरंत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए।”

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव का भाजपा और प्रशासन पर लगाया धांधली का आरोप, कहा – ‘हर तरीके से बेईमानी की और…’

ये भी देखें : Yamuna सफाई पर घिरे Arvind Kejriwal; Swati Maliwal ने किया घर के बाहर प्रदर्शन

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर