राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mahakumbh Traffic Update : महाकुंभ में भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति, प्रशासन अलर्ट मोड पर

by | Feb 9, 2025 | अपना यूपी, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Mahakumbh Traffic Update : प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वाहनों की नो एंट्री और नेशनल हाईवे 30 पर यातायात को रोकने के कारण कटनी, मैहर और रीवा में वाहनों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। लोग रातभर सड़क पर फंसे रहे और एक-दो किलोमीटर आगे बढ़ने में 4 से 5 घंटे का समय लग रहा है।

अमरपाटन टीआई केपी त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने प्रयागराज जाने वाले वाहनों को खरमसेड़ा के पास रोक दिया है। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की लगभग 3 किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं। इससे श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस वाहनों को बारी-बारी से रवाना कर रही है। टीआई त्रिपाठी ने बताया कि वाहनों को नियंत्रित तरीके से छोड़ा जा रहा है ताकि यातायात पर अत्यधिक दबाव न पड़े।

प्रयागराज की ओर बढ़ रहे श्रद्धालुओं के बढ़ते हुजूम के कारण मैहर में वाहनों को रोककर बारी-बारी से भेजने की व्यवस्था की गई है। मैहर में अस्थाई टोल बैरियर लगाकर वाहनों को नियंत्रित किया जा रहा है। यहां बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं ताकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

प्रयागराज जाने के लिए महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एनएच 30 ही एकमात्र रास्ता है, जो कटनी, मैहर और रीवा से होकर गुजरता है। इस कारण जाम की स्थिति और बढ़ गई है और हजारों वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। प्रशासन के अनुसार रात तक करीब 10,000 से अधिक वाहन जाम में फंसे हुए थे, जिन्हें धीरे-धीरे निकाला जा रहा है।

प्रयागराज की ओर बढ़ने वाले श्रद्धालुओं को जाम के बारे में सूचित करते हुए कटनी पुलिस ने अपील की है कि वे फिलहाल यात्रा पर न जाएं। कटनी पुलिस का कहना है कि टोल प्लाजा में भीड़ बढ़ चुकी है और उन्हें स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुछ दिनों बाद यात्रा करने का सुझाव दिया गया है। कटनी-जबलपुर की एनएच-30 पर लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया है और इससे यात्री मजबूर होकर सड़क पर खड़े हो गए हैं। कटनी के यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि हर दिन हजारों गाड़ियां और लाखों श्रद्धालु इस मार्ग से प्रयागराज पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, और हमारी कोशिश है कि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

एमपी-यूपी बॉर्डर पर प्रशासन ने वाहनों को रोक लिया, जिससे लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रातभर से लोग जाम में फंसे रहे और सुबह होते-होते वाहनों का यह जाम बढ़कर 20 किलोमीटर तक फैल गया। प्रशासन का कहना है कि वाहनों को धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है, लेकिन फिलहाल जाम की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है।

प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचने का अनुमान था। मात्र 6 घंटे की समयावधि में सोहागी टोल प्लाजा से लगभग 14,000 वाहन प्रयागराज की ओर रवाना हो चुके थे। इस स्थिति को देखते हुए मध्यप्रदेश में वाहनों को रोकने के आदेश जारी किए गए थे, जिससे जाम की स्थिति और बढ़ गई।

ये भी पढ़ें : UP News : सपा को करारा झटका मिलने के बाद अवधेश प्रसाद ने कही ये बड़ी बात, ‘मिल्कीपुर की जनता द्वारा दिया गया…’

ये भी देखें : Delhi में बनी BJPकी सरकार, AAP की हार के बाद CM Atishi का बड़ा बयान

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर