राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

NH-9 Route Diversion : महाशिवरात्रि को लेकर हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में जाम से निपटने के लिए तैयारियां पूरी, 27 फरवरी तक रहेगा रूट डायवर्जन

by | Feb 23, 2025 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

NH-9 Route Diversion : महाशिवरात्रि के अवसर पर हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में एनएच-9 पर भारी ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 24 फरवरी 2025 दोपहर 12 बजे से लेकर 27 फरवरी 2025 शाम 4 बजे तक यहां रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान एनएच-9 पर सभी कट बंद रहेंगे और कोई भी वाहन लिंक रोड से हाइवे पर प्रवेश नहीं कर सकेगा। हापुड़ के एसपी ज्ञानंजय सिंह ने पुलिसकर्मियों को सख्ती से रूट डायवर्जन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के दौरान हजारों की संख्या में शिवभक्त गंगानगरी (गढ़मुक्तेश्वर) पहुंचते हैं, जिसके चलते जाम की स्थिति पैदा होती है। इसके मद्देनजर रूट डायवर्जन की योजना बनाई गई है ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसपी ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि जिन रूटों का उपयोग लोग करते हैं, उनके लिए अलग-अलग मार्ग सुझाए गए हैं:

  • दिल्ली से मुरादाबाद/बरेली/लखनऊ जाने के लिए डासना ईस्टर्न पेरिफेरल से बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई से होकर जाना पड़ेगा।
  • मेरठ से मुरादाबाद/लखनऊ जाने के लिए मवाना रोड, मीरापुर, बैराज, बिजनौर सिटी होते हुए मुरादाबाद जा सकेंगे।
  • मुरादाबाद से दिल्ली/गाजियाबाद जाने के लिए मुरादाबाद, छजलैट कांठ, धामपुर, नगीना, मवाना, किठौर, ततारपुर होकर गाजियाबाद जा सकेंगे।
  • गजरौला से दिल्ली/गाजियाबाद जाने के लिए गजरौला चौपला से मंडी धनौरा, हल्दौर होकर गाजियाबाद जा सकते हैं।
  • मेरठ से बुलंदशहर/संभल/रामपुर जाने के लिए किठौर, मुदाफरा, ततारपुर अंडरपास से होकर बबराला, बहजोई से होकर जा सकेंगे।
  • दिल्ली/पंजाब/राजस्थान से मुरादाबाद/बरेली जाने के लिए लाल कुआं से दादरी, नरौरा, चंदौसी होकर मुरादाबाद जा पाएंगे।
  • गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने के लिए सोना पेट्रोल पंप से बुलंदशहर, बबराला, चंदौसी होकर मुरादाबाद जा सकेंगे।
  • अलीगढ़ जाने के लिए सोना पेट्रोल पंप से बुलंदशहर होते हुए जा सकेंगे।
  • अलीगढ़ से देहरादून जाने के लिए ततारपुर चौराहे से मेरठ होते हुए जा सकेंगे।

एसपी ने बताया कि जनपद अमरोहा, मुरादाबाद के अलावा मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद और अन्य स्थानों से कांवड़ लेने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगानगरी पहुंचते हैं, जिससे यातायात में भारी दबाव बनता है। इस दौरान ब्रजघाट गंगा पुल पर यातायात और पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। हाइवे पर किसी भी लिंक मार्ग से कोई भी वाहन हाइवे पर प्रवेश नहीं कर सकेगा, और सभी कट बंद रहेंगे।

सभी संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को इस रूट डायवर्जन को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है ताकि ट्रैफिक की स्थिति नियंत्रित रह सके और शिवभक्तों को कोई असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें : IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी का कड़ा मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

ये भी देखें : बार-बार चुनाव होने पर बोलें Shivraj Singh Chouhan, कहा- “नेता लोग पूरे साल चुनव में ही लगे रहते है”


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर