राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kanwar Yatra : मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली हाईवे पर नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां, यातायात के लिए बदले मार्ग

by | Feb 24, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुरादाबाद प्रशासन ने सोमवार रात आठ बजे से दिल्ली हाईवे पर जीरो ट्रैफिक लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 26 फरवरी की शाम पांच बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा, और केवल कांवड़ियों के जत्थे और उनके वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति होगी।

यातायात की व्यवस्था के तहत, सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे से मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ जाने वाले सभी वाहनों को बदले हुए मार्गों से भेजा जाएगा। इन वाहनों को बिलारी, सिरसी, सम्भल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा और ये वाहन इसी मार्ग से वापस लौटेंगे। मेरठ जाने के लिए वाहन हापुड़ से मेरठ जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

इसके अतिरिक्त मुरादाबाद से बिजनौर या हरिद्वार आने-जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा भूतपुरी चौराहा (अफजलगढ़), शेरकोट, धामपुर, नहटौर होते हुए बिजनौर या हरिद्वार जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। वहीं अमरोहा से रामपुर और बरेली जाने वाले सभी भारी वाहन कैलशा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा, पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहाबाद होते हुए रामपुर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस लौटेंगे।

साथ ही बिजनौर या धामपुर से मुरादाबाद, रामपुर या बरेली जाने वाले हल्के वाहन स्योहारा, सूरजननगर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर और काशीपुर तिराहा से दलपतपुर जीरो प्वाइंट होते हुए एनएच-9 से जाएंगे और इसी मार्ग से वापस लौटेंगे।

महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। नागफनी थाना क्षेत्र के चौरासी घंटा और झारखंडी मंदिर पर 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। दोनों मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है और इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त मझोला क्षेत्र के ऋणमुक्तेश्वर मंदिर और नया मुरादाबाद महाकालेश्वर मंदिर में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें : UP News : आगरा में यूनिकॉर्न समिट में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी, खेरिया हवाई अड्डे पर हुआ दिलचस्प वाकया

ये भी देखें : Akash Anand ने Rahul Gandhi पर बोला हमला, कहा – ‘कांग्रेस के नेता लगातार बहुजन आंदोलन का अपमान…’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर