राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP PCS Transfer : यूपी में PCSअधिकारियों के तबादले, 41 अफसरों का हुआ स्थानांतरण, SDM स्तर पर ज्यादातर बदलाव

by | Mar 5, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP PCS Transfer : उत्तर प्रदेश शासन ने पीसीएस स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार की सुबह 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें से अधिकतर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) स्तर के अधिकारी हैं। 

  • देवरिया के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। 
  • मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को मुरादाबाद का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 
  • बरेली के अपर जिलाधिकारी दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) बनाया गया है। 
  • बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को फिरोजाबाद का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 
  • आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को प्रयागराज का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 
  • हमीरपुर के उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम को सीतापुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। 
  • प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को बुलंदशहर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 
  • वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को ललितपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। 
  • अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को बदायूं का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 
  • कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को रामपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। 
  • जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 
  • संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को सोनभद्र का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। 
  • वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को औरैया का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 
  • प्रयागराज के उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य को एटा का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। 
  • हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को मेरठ का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। 
  • बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को सहारनपुर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 
  • देवरिया के उपजिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी को कासगंज का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें : CM Yogi : सीएम योगी ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, एक्सप्रेसवे पर बनेंगे अस्पताल और हाईवे के पास शराब की दुकानों पर पाबंदी

ये भी देखें : Amanatullah Khan का BJP पर निशाना, ‘हम बीजेपी को वादा पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर