राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics News : BSP में चली बदलाव की हवा, मायावती ने आनंद कुमार को लेकर किया बड़ा एलान

by | Mar 5, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Politics News : बहुजन समाज पार्टी (BSP) में पिछले कुछ दिनों से पार्टी के भीतर लगातार बदलाव और निर्णयों के सिलसिले की चर्चा जोरों पर है। पार्टी के भीतर निष्कासन और आगमन का दौर जारी है, वहीं अब पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस फैसले का खुलासा किया।

Mayawati ने बताया कि बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हाल ही में नेशनल कोऑर्डिनेटर बने आनंद कुमार ने पार्टी और आंदोलन के हित में एक ही पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है। इस फैसले का स्वागत करते हुए मायावती ने कहा कि अब आनंद कुमार अपनी जिम्मेदारियों को पहले की तरह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में निभाएंगे और वे सीधे उनके दिशा-निर्देशन में कार्य करेंगे।

इसके साथ ही मायावती ने यह भी बताया कि आनंद कुमार की जगह यूपी के जिला सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोऑर्डिनेटर की नई जिम्मेदारी दी गई है। अब रणधीर बेनीवाल और रामजी गौतम, जो राज्यसभा सांसद हैं, दोनों बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर के रूप में मायावती के दिशा-निर्देशन में देशभर के विभिन्न राज्यों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।

मायावती ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि ये दोनों नेता पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। इसके साथ ही पार्टी के नए बदलावों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी प्रतिक्रिया दी है।

सपा के प्रवक्ता मनोज काका ने मायावती के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोई भी (UP Politics News) राजनीतिक दल अपने निर्णयों के आधार पर स्थिरता के लिए पहचाना जाता है, लेकिन जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय हर कुछ घंटे में बदलता रहे, उस पर क्या टिप्पणी की जाए। काका ने यह भी कहा कि यह मायावती का व्यक्तिगत विवेक है।

मनोज काका ने आगे कहा “आज बहुजन समाज जान चुका है कि उनके मुद्दों पर सपा और उसके नेता अखिलेश यादव संघर्ष कर रहे हैं।” उन्होंने बीएसपी समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे सपा में शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं।

ये भी पढ़ें : UP PCS Transfer : यूपी में PCSअधिकारियों के तबादले, 41 अफसरों का हुआ स्थानांतरण, SDM स्तर पर ज्यादातर बदलाव

ये भी देखें : Rohit Sharma पर बयान देकर ट्रोल हुईं Shama Mohammad तो निकाल लाईं Kangana Ranaut का पुराना पोस्ट


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर