राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav : अखिलेश की अबू आजमी के निलंबन पर प्रतिक्रिया, कहा- “निलंबन से सच की जुबान पर नहीं लग सकती लगाम”

by | Mar 5, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Akhilesh Yadav : महाराष्ट्र विधानसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी के निलंबन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने खुलकर अबू आजमी के समर्थन में उतरते हुए कहा कि “कुछ लोग अगर सोचते हैं कि निलंबन से सच की जुबान पर कोई लगाम लगाई जा सकती है, तो वे गलत सोचते हैं।”

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने कहा, “निलंबन का आधार अगर विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक और सांसदों की बेखौफ दानिशमंदी बेमिसाल है। यदि कुछ लोग यह सोचते हैं कि निलंबन से सच की जुबान पर कोई लगाम लग सकता है, तो यह उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है। आज़ाद ख्याल रखे आज का और हमें भाजपा की आवश्यकता नहीं है।”

गौरतलब है कि अबू आजमी को औरंगजेब को लेकर दिए गए एक विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया था। उन्हें मौजूदा सत्र के लिए निलंबित किया गया है। आजमी के बयान के बाद सियासत गरमा गई थी, और अबू आजमी ने इस पर अपना स्पष्टीकरण दिया था। उन्होंने कहा कि वह कभी भी शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के खिलाफ बोलने का सोच भी नहीं सकते।

आजमी ने कहा, “मेरे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। मैंने औरंगजेब के बारे में वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने कहा है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया, “मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या किसी अन्य महान व्यक्तित्व के बारे में कभी भी अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है।”

यह विवाद तब और बढ़ गया जब महाराष्ट्र के ठाणे में अबू आजमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आजमी ने औरंगजेब का बचाव करते हुए कहा था कि “मैं 17वीं सदी के मुग़ल बादशाह औरंगजेब को क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासक नहीं मानता। इन दिनों फिल्मों के माध्यम से मुग़ल बादशाह की विकृत छवि बनाई जा रही है।”

ये भी पढ़ें : UP PCS Transfer : यूपी में PCSअधिकारियों के तबादले, 41 अफसरों का हुआ स्थानांतरण, SDM स्तर पर ज्यादातर बदलाव

ये भी देखें : Rohit Sharma पर बयान देकर ट्रोल हुईं Shama Mohammad तो निकाल लाईं Kangana Ranaut का पुराना पोस्ट

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर