राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Pappu Yadav News : बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में पड़ी फूट! इंडी गठबंधन के नेतृत्व को लेकर पप्पू यादव और RJD आमने-सामने

by | Mar 10, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Pappu Yadav News : 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं लगता। आपको बता दें कि बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन के संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरजेडी से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि महागठबंधन का निर्णय सामूहिक होता है और सबकी सहमति से लिया जाता है। पप्पू यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि महागठबंधन के निर्णय में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, माले के नेता और लालू यादव सभी का योगदान होगा और कांग्रेस ही नेतृत्व करेगी।

सांसद पप्पू यादव ने कहा, “सवाल ही नहीं उठता कि आरजेडी और उनका कोई भी नेता अकेला निर्णय लेने के लिए सक्षम है।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कभी भी किसी के थोपे हुए निर्णय पर नहीं चलती है और ना ही उसे स्वीकार करती है। कांग्रेस हमेशा देश और समाज के हित में निर्णय लेती है। पप्पू यादव ने यह बात भी की कि जो निर्णय बिहार के हित में होगा, वही लिया जाएगा और महागठबंधन का निर्णय कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठकर ही लिया जाएगा।

यह पहला मौका नहीं है, जब महागठबंधन में दरार की तस्वीर सामने आई हो। सांसद पप्पू यादव के बयान के अलावा कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने भी इस तरह के बयान दिए हैं, जिससे महागठबंधन के अंदर की राजनीति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा ने यह बयान दिया था कि मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव के बाद तय होगा, और जो विधायक चुनाव जीतेंगे, वे इस बारे में फैसला करेंगे।

हाल ही में पटना में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें कांग्रेस विधायक और सीनियर नेता विजय शंकर दुबे ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता बताया था। ऐसे में महागठबंधन में अब यह देखना होगा कि आगे क्या स्थिति बनती है और नेताओं के बीच की बयानबाजी के बाद गठबंधन की दिशा क्या होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नए बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु जोरशोर से काम कर रहे हैं। वे बिहार के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और उनके साथ योजनाएं बना रहे हैं। इस बीच यह खबर भी सामने आई है कि 12 मार्च को दिल्ली में एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें राहुल गांधी के साथ बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और पार्टी के 30-35 वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें : UP News : AMU कैंपस में मंदिर बनाने की मांग, मुस्लिम BJP नेता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

ये भी देखें : Delhi में महिलाओं को 2500 रु वाली Scheme पर Atishi का वार, कहा- “यह मोदी की गारंटी नहीं जुमला था…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर