राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Free Gas Cylinder : होली में बस दो दिन कब मिलेगा Free Gas Cylinder, बीजेपी के मुफ्त गैस सिलेंडर वादे पर दिल्ली में ‘आप’ का विरोध प्रदर्शन

by | Mar 12, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Free Gas Cylinder : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले होली और दिवाली पर लोगों को फ्री गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। हालांकि इस वादे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अब विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बुधवार को दिल्ली के ITO क्षेत्र में ‘आप’ के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के इस वादे को लेकर विरोध जताया। उनका आरोप है कि बीजेपी ने पहले 2500 रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया और अब होली से पहले मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया है, जिसे वह निभाने में नाकाम रही है।

‘आप’ के कार्यकर्ताओं ने जब प्रदर्शन किया, तो दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता से कई वादे किए थे, लेकिन वह सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। आतिशी ने आरोप लगाया कि 2500 रुपये का वादा जुमला निकला और अब होली में मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा भी सिर्फ एक छलावा बनकर रह गया है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली की महिलाएं होली के दौरान मुफ्त गैस सिलेंडर का इंतजार कर रही हैं, लेकिन अब होली में सिर्फ दो दिन ही बाकी हैं और बीजेपी के वादे का कोई असर नहीं दिख रहा है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में महिलाएं खाली सिलेंडर लेकर बीजेपी के झूठे वादों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।”

बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हाल ही में कहा था कि त्योहारों पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा किया जाएगा और इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि यह लाभ उज्ज्वला योजना के तहत उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनके पास गैस कनेक्शन है। दिल्ली में करीब 2.59 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शन हैं, जिनके लिए यह योजना लागू की जाएगी।

इससे पहले बीजेपी और ‘आप’ के बीच दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने को लेकर काफी बयानबाजी हुई थी। 8 मार्च, यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी थी।

‘आप’ नेता आतिशी ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी एक रैली में वादा किया था कि 8 मार्च को महिलाओं के खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे। लेकिन, 8 मार्च का दिन बीत चुका है और दिल्ली की महिलाएं अब भी इस रकम का इंतजार कर रही हैं। आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने यह साबित कर दिया कि यह वादा पीएम मोदी की गारंटी नहीं, बल्कि केवल एक ‘जुमला’ था। उन्होंने कहा कि पैसे देने की बात तो दूर की बात है, महिलाओं को योजना या पंजीकरण के लिए पोर्टल तक नहीं मिला। इसके बजाय, उन्हें केवल चार सदस्यीय समिति के सामने भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें : UP News : AMU कैंपस में मंदिर बनाने की मांग, मुस्लिम BJP नेता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

ये भी देखें : Delhi में महिलाओं को 2500 रु वाली Scheme पर Atishi का वार, कहा- “यह मोदी की गारंटी नहीं जुमला था…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर