राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav News : यूपी में CM बदलने को लेकर बोले अखिलेश यादव, कहा – ‘बीजेपी में क्या चल रहा…’

by | Mar 23, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Akhilesh Yadav News : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियां प्रदेश के लोगों के लिए नकारात्मक साबित हो रही हैं और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “रामजी लाल सुमन ने क्या कहा, इतिहास के पन्ने सभी पलट रहे हैं। रामजी लाल सुमन जी ने इतिहास का पन्ना पलटा है और बीजेपी भी इतिहास के पन्ने पलट रही है।” उन्होंने आगे कहा कि रामजी लाल सुमन का बयान इतिहास के एक महत्वपूर्ण पहलू का हिस्सा था और बीजेपी इसी इतिहास को अपने फायदे के लिए बदलने की कोशिश कर रही है।

अखिलेश यादव ने बीजेपी विधायक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जगह केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बीजेपी में क्या चल रहा है, यह समाजवादी पार्टी की चिंता का विषय नहीं है। यूपी को लूटा जा रहा है, और मैं इसे मजबूरी समझता हूं।” उनका आरोप था कि राज्य की सरकार जनता के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है।

गाजियाबाद कांड पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “यूपी में विधायक के कपड़े फाड़े जा रहे हैं। अयोध्या में बीजेपी के नेताओं ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। बीजेपी की नीति क्या है, सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आईएस पर कार्रवाई नहीं की गई।” उनका कहना था कि राज्य की सरकार कानून व्यवस्था पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है और एनकाउंटर के जरिये यह व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती।

अखिलेश यादव ने बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “बीजेपी के नेता भू-माफिया बन गए हैं। आगरा और गाजियाबाद में बीजेपी के विधायक क्या आरोप लगा रहे हैं? अधिकारी और सरकार मिलकर जनता को लूट रहे हैं। आईएस गायब है, वह कहां है?” उन्होंने यह भी कहा कि आज हम डॉ. राम मनोहर लोहिया, सुखदेव राजगुरु और भगत सिंह को याद कर रहे हैं, जो समानता और स्वतंत्रता के लिए लड़े थे।

अखिलेश यादव ने समाजवादी आंदोलन के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया का जिक्र करते हुए कहा कि डॉ. लोहिया ने “सप्त क्रांति” आंदोलन की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य समानता और गैरबराबरी को खत्म करना था। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के नेता भू-माफिया बन चुके हैं और अयोध्या में सबसे ज्यादा जमीनों पर कब्जा बीजेपी के नेताओं ने किया है। सरकार कानून व्यवस्था पर काम नहीं कर रही है, और एनकाउंटर से कानून व्यवस्था नहीं ठीक होगी।”

ये भी पढ़ें : Allahabad High Court : अयोध्या के सपा बागी विधायक अभय सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए क्या है मामला

ये भी देखें : CM Yogi News: CM योगी ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, भगवान राम के आगे टेका माथा |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर