राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : यूपी में ठंड की हो सकती है वापसी, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

by | Mar 23, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में इस समय दिन के समय धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है, जबकि रात होते ही पश्चिमी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम तो अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में मौसम में बदलाव होगा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 31 जनवरी को कुछ शहरों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 1 फरवरी को भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस कड़ी में 5 फरवरी के आसपास फिर से बारिश हो सकती है, जिससे कड़ाके की सर्दी लौट सकती है। इस दौरान कई शहरों में सुबह और शाम के वक्त घने कोहरे की स्थिति भी देखने को मिल सकती है, जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहेगा।

UP Weather Update में मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, लखनऊ में मंगलवार को सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप भी खिलेगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ में सुबह का मौसम साफ रहा, दिन में तेज धूप खिली, जबकि शाम को पश्चिमी हवाओं ने ठंडक में इजाफा किया। लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य था।

सोमवार को उत्तर प्रदेश का कानपुर नगर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, वाराणसी जिले में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। फरवरी में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा, जिससे बारिश और ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें : Meerut Murder Case : सौरभ मर्डर केस में बड़ा खुलासा, मुस्कान ने केक पर लिखवाया था शंकर, जानिए खौफनाक कत्ल की पूरी कहानी

ये भी देखें : UP News: सड़क दुर्घटना में क्लर्क की मौत, अवधेश प्रसाद ने क्यों किया प्रदर्शन? Dainik Hint |


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर