राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Myanmar Earthquake : म्यांमार में भूकंप का कहर, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, भारत ने मदद का दिया आश्वासन

by | Mar 29, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Myanmar Earthquake : म्यांमार में भूकंप का कहर लगातार जारी है। शनिवार दोपहर 3:30 बजे एक और शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। इस भूकंप से बीते दो दिनों में तीन बड़े भूकंप आ चुके हैं, जिससे मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रॉयटर्स के अनुसार, अब तक 1,002 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,400 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस विनाशकारी भूकंप ने म्यांमार और उसके पड़ोसी देशों के लिए एक बड़ी प्राकृतिक आपदा का रूप ले लिया है।

शुक्रवार को म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने देशभर में भारी तबाही मचाई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, इस भूकंप के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा 10,000 तक पहुंच सकता है। भूकंप के झटके सिर्फ म्यांमार तक सीमित नहीं रहे, बल्कि इनसे थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत जैसे देशों में भी कंपन महसूस किए गए थे।

भारत सरकार इस प्राकृतिक आपदा पर करीबी नजर बनाए हुए है और अपनी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख से बात की और उन्हें हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। भारत सरकार ने म्यांमार में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें भेजने और मेडिकल सहायता देने की पेशकश की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “म्यांमार में भूकंप से हुए नुकसान पर गहरा दुख है। भारत हरसंभव मदद के लिए तैयार है। प्रभावित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।”

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं। इस दौरान राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की जरूरत है ताकि फंसे हुए लोगों की जान बचाई जा सके। राहत एजेंसियां और सरकारें इस समय हर संभव प्रयास कर रही हैं ताकि प्रभावित इलाकों से जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।

अगले कुछ दिनों में भूकंप के और झटके आने की संभावना भी जताई जा रही है। इस कारण राहत कार्यों में कठिनाई हो सकती है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति को शीघ्र संभाला जाए तो और नुकसान को टाला जा सकता है।

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh News : सुकमा और दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

ये भी देखें : UP High Alert on Ramzan: रमजान का आखिरी जुम्मा!,क्या यूपी में हो रहा है हाई वोल्टेज ड्रामा?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर