राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Waqf Board Property List : UP में वक्फ संपत्ति के मामले में कौन सा जिला है सबसे आगे? देखें 75 जिलों की लिस्ट

by | Apr 3, 2025 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Waqf Board Property List : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में बुधवार, 2 अप्रैल को लोकसभा में देर रात वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो गया। अब इस बिल पर गुरुवार को राज्यसभा में चर्चा के बाद मतदान होगा। इस बीच देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में वक्फ की संपत्तियों का अनंतिम डेटा सामने आया है। इसमें शिया और सुन्नी दोनों समुदायों के पास जो वक्फ की जमीनें हैं, उनका विवरण प्रस्तुत किया गया है।

अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुल 1,24,720 वक्फ संपत्तियां हैं। इनमें से 1,19,451 संपत्तियां सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास और 5,269 शिया वक्फ बोर्ड के पास हैं। इस जानकारी को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री दानिश आजाद ने साझा किया।

आइए हम आपको राज्य के जिलावार अनंतिम डेटा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करें।

  • अयोध्या: कुल 1501 संपत्तियां (1315 सुन्नी, 186 शिया)
  • अंबेडकरनगर: 1575 संपत्तियां (1333 सुन्नी, 242 शिया)
  • बाराबंकी: 4927 संपत्तियां (4679 सुन्नी, 248 शिया)
  • सुल्तानपुर: 1831 संपत्तियां (1791 सुन्नी, 40 शिया)
  • गोंडा: 2201 संपत्तियां (2196 सुन्नी, 5 शिया)
  • बलरामपुर: 4248 संपत्तियां (4228 सुन्नी, 20 शिया)
  • बहराइच: 1778 संपत्तियां (1755 सुन्नी, 23 शिया)
  • श्रावस्ती: 458 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • बस्ती: 901 संपत्तियां (898 सुन्नी, 3 शिया)
  • संतकबीरनगर: 955 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • सिद्धार्थनगर: 1998 संपत्तियां (1921 सुन्नी, 77 शिया)
  • गोरखपुर: 973 संपत्तियां (971 सुन्नी, 2 शिया)
  • देवरिया: 1854 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • कुशीनगर: 660 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • महराजगंज: 585 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • आजमगढ़: 2662 संपत्तियां (2586 सुन्नी, 76 शिया)
  • बलिया: 1098 संपत्तियां (1097 सुन्नी, 1 शिया)
  • मऊ: 1192 संपत्तियां (1144 सुन्नी, 48 शिया)
  • वाराणसी: 1467 संपत्तियां (1346 सुन्नी, 121 शिया)
  • चंदौली: 689 संपत्तियां (655 सुन्नी, 34 शिया)
  • जौनपुर: 4135 संपत्तियां (3316 सुन्नी, 819 शिया)
  • गाजीपुर: 1664 संपत्तियां (1569 सुन्नी, 95 शिया)
  • मीरजापुर: 718 संपत्तियां (705 सुन्नी, 13 शिया)
  • भदोही: 432 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • सोनभद्र: 165 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • प्रयागराज: 2278 संपत्तियां (2131 सुन्नी, 147 शिया)
  • कौशांबी: 627 संपत्तियां (613 सुन्नी, 14 शिया)
  • प्रतापगढ़: 1538 संपत्तियां (1507 सुन्नी, 31 शिया)
  • फतेहपुर: 2062 संपत्तियां (2036 सुन्नी, 26 शिया)
  • चित्रकूट: सभी 154 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • बांदा: सभी 1139 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • महोबा: 237 संपत्तियां (234 सुन्नी, 3 शिया)
  • हमीरपुर: 654 संपत्तियां (653 सुन्नी, 1 शिया)
  • झांसी: 610 संपत्तियां (605 सुन्नी, 5 शिया)
  • जालौन: 1046 संपत्तियां (1042 सुन्नी, 4 शिया)
  • ललितपुर: सभी 119 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • मेरठ: 2402 संपत्तियां (2360 सुन्नी, 52 शिया)
  • गौतमबुद्धनगर: 575 संपत्तियां (568 सुन्नी, 7 शिया)
  • बागपत: 636 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • बुलंदशहर: 3313 संपत्तियां (3241 सुन्नी, 72 शिया)
  • गाजियाबाद: 1356 संपत्तियां (1291 सुन्नी, 65 शिया)
  • सहारनपुर: 4851 संपत्तियां (4682 सुन्नी, 169 शिया)
  • मुजफ्फरनगर: 3606 संपत्तियां (3147 सुन्नी, 459 शिया)
  • शामली: 1105 संपत्तियां (1086 सुन्नी, 19 शिया)
  • अलीगढ़: 1400 संपत्तियां (1358 सुन्नी, 42 शिया)
  • हाथरस: सभी 553 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • कासगंज: 575 संपत्तियां (568 सुन्नी, 7 शिया)
  • आगरा: 1633 संपत्तियां (1601 सुन्नी, 31 शिया)
  • फिरोजाबाद: 735 संपत्तियां (722 सुन्नी, 13 शिया)
  • मथुरा: 826 संपत्तियां (819 सुन्नी, 7 शिया)
  • मैनपुरी: 316 संपत्तियां (314 सुन्नी, 2 शिया)
  • एटा: 688 संपत्तियां (685 सुन्नी, 3 शिया)
  • मुरादाबाद: 3295 संपत्तियां (3208 सुन्नी, 87 शिया)
  • अमरोहा: 2680 संपत्तियां (2421 सुन्नी, 259 शिया)
  • बिजनौर: 4697 संपत्तियां (4414 सुन्नी, 283 शिया)
  • बरेली: 3994 संपत्तियां (3841 सुन्नी, 103 शिया)
  • बदायूं: 2190 संपत्तियां (2168 सुन्नी, 22 शिया)
  • पीलीभीत: 1174 संपत्तियां (1171 सुन्नी, 3 शिया)
  • शाहजहांपुर: 2434 संपत्तियां (2433 सुन्नी, 1 शिया)
  • लखनऊ: 3072 संपत्तियां (2386 सुन्नी, 686 शिया)
  • उन्नाव: 1688 संपत्तियां (1647 सुन्नी, 41 शिया)
  • रायबरेली: 2875 संपत्तियां (2758 सुन्नी, 117 शिया)
  • सीतापुर: 4204 संपत्तियां (4134 सुन्नी, 70 शिया)
  • हरदोई: 2062 संपत्तियां (2006 सुन्नी, 56 शिया)
  • लखीमपुर खीरी: 2639 संपत्तियां (2606 सुन्नी, 33 शिया)
  • अमेठी: 1013 संपत्तियां (997 सुन्नी, 16 शिया)
  • कानपुर नगर: 1067 संपत्तियां (1004 सुन्नी, 63 शिया)
  • इटावा: 678 संपत्तियां (628 सुन्नी, 50 शिया)
  • और्रैया: सभी 273 संपत्तियां (सभी सुन्नी वक्फ)
  • कन्नौज: 1628 संपत्तियां (1620 सुन्नी, 8 शिया)
  • कानपुर देहात: 1881 संपत्तियां (1811 सुन्नी, 70 शिया)
  • फर्रुखाबाद: 2334 संपत्तियां (2290 सुन्नी, 44 शिया)

ये आंकड़े 2014 तक वक्फ बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हैं। इसमें हापुड़ और संभल जिले की जानकारी शामिल नहीं है।

ये भी पढ़ें : Kanpur News : कानपुर में भाजपा नेत्री की मौत, परिवार ने गलत इंजेक्शन देने का लगाया आरोप, किया हंगामा

ये भी देखें : Waqf Board Bill: वक्फ संशोधन बिल पर अमित शाह का जवाब,बोले- ”बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है” |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर