राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने बुलडोजर एक्शन के बीच अंबेडकर नगर की बच्ची अनन्या यादव को किया सम्मानित

by | Apr 5, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंबेडकर नगर की बहादुर बच्ची अनन्या यादव को सम्मानित किया, जो बुलडोजर एक्शन के दौरान अपनी किताबें लेकर भाग रही थी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद अखिलेश यादव ने इस बच्ची को सम्मान देने का निर्णय लिया। अखिलेश यादव ने अनन्या यादव को स्कूल बैग देकर उसे सम्मानित किया।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राज्य में महिला अपराध और कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने प्रेमलता और सुनीता शुक्ला की बेटी का वीडियो दिखाते हुए बिछिया देवी का भी वीडियो प्रस्तुत किया, जिसमें उनकी खड़ी फसल को जबरन जुतवा दिया गया था। इन घटनाओं के बीच अखिलेश यादव ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया और महिला अपराधों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मैं कहूंगा सरकार से कि अनन्या बेटी को और उसके परिवार को जीरो पावर्टी योजना से जोड़ दें। उस बेटी और उसके गांव में जितने गरीब लोग हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास देना चाहिए।”

Akhilesh Yadav ने भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग अब न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। एक आईएएस अफसर के पकड़े जाने को लेकर उन्होंने कहा, “यह भ्रष्टाचार का मामला नहीं है, बल्कि यह बंटवारे का मामला है। यह अस्सी बीस का नहीं, बल्कि नब्बे दस का मामला है।”

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने बीजेपी के 80-20 नारे को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी खुद मान रही है कि उनका 80-20 का नारा अब नहीं चलेगा। 46 में 56 बोलने वाले से मैं यह सवाल करना चाहता हूं कि हम लोग 80 में आते हैं या 20 में?” उन्होंने भाजपा की नीतियों को आलोचनात्मक तरीके से पेश किया और कहा कि इस सरकार ने न तो निवेश लाया, न रोजगार पैदा किया और न ही किसी तरह की सकारात्मक पहल की।

ये भी पढ़ें : Kanpur News : कानपुर में भाजपा नेत्री की मौत, परिवार ने गलत इंजेक्शन देने का लगाया आरोप, किया हंगामा

ये भी देखें : Waqf Board Bill: वक्फ संशोधन बिल पर अमित शाह का जवाब,बोले- ”बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है” |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर