राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav : महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, सीएम योगी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने की थी तैयारी

by | Apr 21, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को महाकुंभ 2025 को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दावा किया कि महाकुंभ को राजनीतिक रंग देने की कोशिश के तहत उन्हें प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की योजना थी।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने धार्मिक आयोजन को राजनीतिक कार्यक्रम में बदलने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, “यह धार्मिक कुंभ नहीं था, बल्कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए आयोजित किया गया था। श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ किया गया। भाजपा इसे ‘राजनीतिक कुंभ’ बनाना चाहती थी।”

उन्होंने यह भी कहा कि, “सुनने में आया है कि कुंभ आयोजन के दौरान योगी आदित्यनाथ के नाम की प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषणा करने की तैयारी थी। यह सब एक सुनियोजित प्रयास था।”

सपा प्रमुख ने महाकुंभ में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोजन में गंभीर कुप्रबंधन रहा। उन्होंने तंज करते हुए कहा, “क्या आपने कभी कुंभ में टीवी चैनलों को इंटरव्यू देते देखा है? यहां उसी तरह की व्यवस्था की गई थी। भगदड़ जैसी घटनाओं में ड्रोन और सीसीटीवी की जरूरत थी, लेकिन उस वक्त वे या तो बंद थे या बंद करा दिए गए थे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने हताहतों की संख्या और नुकसान के सही आंकड़े छुपाए और झूठे आंकड़े प्रस्तुत किए। “यह सरकार पूरी तरह प्रोपेगेंडा पर चल रही है,” अखिलेश यादव ने कहा।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर वक्फ (संशोधन) कानून के जरिए माफिया की तरह जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “बीजेपी को जहां भी जमीन दिखती है, वह कब्जा कर लेती है। ये भू-माफिया की तरह व्यवहार कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी के जरिये जनता की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया है और आरक्षण जैसे अधिकारों को भी सीमित करने का काम किया है।

अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन है और रहेगा। पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) इस बार राज्य से भाजपा को उखाड़ फेंकेगा।”

राणा सांगा पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा इतिहास जो समाज में भेदभाव पैदा करे या प्रगति में बाधा बने, उसे इतिहास ही रहने देना चाहिए।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रयागराज दौरे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ 2025 को लेकर अपने सुझावों को एक पुस्तिका के रूप में पत्रकारों को सौंपा। इसके साथ ही 2013 के कुंभ मेले पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए अध्ययन की रिपोर्ट भी साझा की।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : प्रयागराज से अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, कन्नौज हिंसा से लेकर वक्फ कानून तक बोले तीखे शब्द

ये भी देखें : CM योगी ने गोरखपुर में नन्हे बच्चों के साथ शेयर किया क्यूट मूमेंट, कैमरे में हुआ कैद


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर