UP Board Result 2025 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड का परिणाम इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। संभावित तिथियों में 25 या 26 अप्रैल को रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है।
94.44 फीसदी छात्र हुए थे उपस्थित
वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 54,37,233 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 51,34,725 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए। यानी उपस्थिति दर 94.44% रही। वहीं, 3,02,508 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जो कुल का 5.56% हैं।
मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल को हुआ पूरा
बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू की गई थी। लक्ष्य था कि 2 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए। इस उद्देश्य से पूरे प्रदेश में कुल 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।
इनमें से 236 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य 31 मार्च तक ही समाप्त कर लिया गया था। शेष बचे 25 केंद्रों पर मंगलवार को कुल 49,194 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इन 25 में से 24 केंद्रों पर कार्य उसी दिन पूरा कर लिया गया।
लगभग तीन करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
बोर्ड परीक्षाओं में इस बार लगभग तीन करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। यह एक बड़ी और जटिल प्रक्रिया रही, जिसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। अब परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही छात्रों के सामने होगा उनका मेहनत का फल।
छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम
बोर्ड परिणाम जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
ये भी देखें : CM योगी ने गोरखपुर में नन्हे बच्चों के साथ शेयर किया क्यूट मूमेंट, कैमरे में हुआ कैद


