राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Taj Mahal : अगर ताजमहल के दीदार का प्लान बना रहे हैं तो जरा ठहर जाइए, बुधवार को नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए वजह

by | Apr 22, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Taj Mahal : अगर आप बुधवार के दिन ताजमहल के दीदार का प्लान बना रहे हैं तो जरा ठहर जाइए। इस दिन ताजमहल आम लोगों के लिए बंद रहेगा और पर्यटक अंदर नहीं जा सकेंगे। दरअसल, 23 अप्रैल को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया है।

एएसआई द्वारा सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक, बुधवार को सुबह से ही ताजमहल की टिकट विंडो बंद रहेगी और किसी भी पर्यटक को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ ताजमहल का भ्रमण करेंगे। उनके आगरा आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति का काफिला होटल आईटीसी मुगल पहुंचेगा, जहां से वह ताजमहल के लिए रवाना होंगे।

जेडी वेंस का यह भारत दौरा चार दिन का है। सोमवार को उन्होंने अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

ताजमहल को लेकर आगरा प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हैं। उपराष्ट्रपति के आगरा दौरे के समाप्त होने के बाद गुरुवार से ताजमहल दोबारा आम पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

गौरतलब है कि ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है और इसे देखने हर साल देश-विदेश से 50 लाख से ज्यादा पर्यटक आते हैं। मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में साल 1632 में इसका निर्माण शुरू कराया था, जो 1653 में जाकर पूरा हुआ। संगमरमर से बना यह मकबरा मोहब्बत की सबसे बड़ी निशानी माना जाता है, जिसे देखने के लिए पर्यटक खासतौर पर नवंबर, अक्टूबर और फरवरी जैसे सर्द महीनों में सबसे ज्यादा तादाद में पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें : Sambhal News : संभल में फिलिस्तीन के समर्थन में लगे पोस्टर, इजराइली प्रोडक्ट्स के बहिष्कार की अपील

ये भी देखें : CM योगी ने गोरखपुर में नन्हे बच्चों के साथ शेयर किया क्यूट मूमेंट, कैमरे में हुआ कैद

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर