UPSC Result : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल 2025 को देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 का बहुप्रतीक्षित अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
इस वर्ष परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली शक्ति दुबे ने हासिल किया है। उनके बाद दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल, तीसरे स्थान पर Donre Archit Parag, चौथे स्थान पर Shah Margi Chirag और पांचवें स्थान पर आकाश गर्ग रहे हैं। छठा स्थान कोमल पूनिया, सातवां आयूषी बंसल को मिला है।
यूपीएससी ने यह फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। इन चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A एवं B) में नियुक्त किया जाएगा। पूरी सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कुल 1009 उम्मीदवारों ने पाई सफलता
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में कुल 1009 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इन चयनित उम्मीदवारों में विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हैं।
- सामान्य वर्ग: 335 उम्मीदवार
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 109 उम्मीदवार
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 318 उम्मीदवार
- अनुसूचित जाति (SC): 160 उम्मीदवार
- अनुसूचित जनजाति (ST): 87 उम्मीदवार
दिव्यांग श्रेणी से 45 उम्मीदवारों का चयन
इस बार दिव्यांगजनों (PwBD) के लिए भी यह परीक्षा खास रही। कुल 45 दिव्यांग उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, जिनमें शामिल हैं:
- PwBD-1 (दृष्टिबाधित): 12 उम्मीदवार
- PwBD-2 (श्रवण बाधित): 8 उम्मीदवार
- PwBD-3 (चलने-फिरने में असमर्थता): 16 उम्मीदवार
- PwBD-5 (अन्य दिव्यांगता): 9 उम्मीदवार
देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेते हैं, लेकिन चयन केवल कुछ हजारों का ही होता है। यह परीक्षा प्रशासनिक सेवाओं जैसे IAS, IPS, IFS, IRS सहित अन्य ग्रुप A और B सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है।
ये भी देखें : CM योगी ने गोरखपुर में नन्हे बच्चों के साथ शेयर किया क्यूट मूमेंट, कैमरे में हुआ कैद


